फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trial begins in Dr. Aastha Aggarwal murder case

डॉ.आस्था अग्रवाल हत्याकांड: बहन की गवाही पूरी, ट्रायल हुआ शुरू, पति पर सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप

Thu, 02 Nov 2023 08:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 08:42 AM IST
सार

13 अक्तूबर को डॉ. आस्था अग्रवाल का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया था कि यह हत्या डॉ. आस्था के पति अरुण अग्रवाल ने जवां निवासी विकास, पवन, अशोक आदि की मदद से कराई थी।

विज्ञापन
Trial begins in Dr. Aastha Aggarwal murder case
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के एडीजे प्रथम न्यायालय में क्वार्सी क्षेत्र के बहुचर्चित मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल हत्याकांड में ट्रायल शुरू हो गया है। इस मामले में वादी डॉ. आस्था की बहन आकांक्षा की गवाही पूरी हो गई। कोविड काल में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर डॉ. आस्था काफी चर्चा में रही थीं।

विज्ञापन


घटनाक्रम 12 अक्तूबर 2021 की रात का है। 13 अक्तूबर को डॉ. आस्था अग्रवाल का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया था कि यह हत्या डॉ. आस्था के पति अरुण अग्रवाल ने जवां निवासी विकास, पवन, अशोक आदि की मदद से कराई थी। दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अरुण ने कासिमपुर पावर हाउस स्थित ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारियों को सुपारी दी थी। 
विज्ञापन


आरोपी अरुण के साथ ही घर आए। अरुण बच्चों को दूसरे कमरे में ले गया। फिर चारों ने डॉ. आस्था की गला घोंटकर हत्या की और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव वाशिंग एरिया में झूले की रस्सी का फंदा बनाकर वेंटिलेशन जाल पर लटका दिया। इसके बाद अरुण बच्चों को बहाने से अपने साथ ले गया। आकांक्षा ने रिपोर्ट में अरुण के भाई को भी आरोपी बनाया था। न्यायालय में सत्र परीक्षण शुरू कराते हुए अभियोजन पक्ष ने वादी की गवाही पूरी कराई है। उनसे आरोपियों के अधिवक्ताओं ने भी जिरह की। एडीजीसी जेपी राजपूत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगले गवाह को तलब किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed