फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trees are the precious heritage of nature, everyone's responsibility to protect them - AK Sharma

वृक्ष प्रकृति की अनमोल धरोहर, रक्षा करना सभी का दायित्व : एके शर्मा

Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Trees are the precious heritage of nature, everyone's responsibility to protect them - AK Sharma
पौधरोपण करते ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार । - फोटो : JAWAN
नगर विकास, शहरी समग्र विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुुमार शर्मा ने कहा है कि वृक्ष प्रकृति की अनमोल धरोहर है। इनकी रक्षा हम सबका दायित्व है। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे। इसलिए हम अपने आस-पास का वातावरण सुधारने को अधिकाधिक पौधे रोपने चाहिए।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने मंगलवार को कासिमपुर में गंग नहर के पास पीपल, बरगद, पाकड़ के पौधे लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को रोपे जा रहे पौधों के उचित रख - रखाव की जिम्मेदारी सौंपी। यहां करीब साढ़े छह हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपे गए। सांसद सतीश गौतम ने वन महोत्सव अभियान की सराहना करते हुए लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने कहा कि हरदुआगंज तापीय परियोजना प्रबंधन ने मियांबाकी जापानी तकनीक के आधार पर नर्सरी बनाने का निर्णय लिया है। यहां विभिन्न प्रजाति के 15,500 पौधे लगाए जाएंगे। बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष की महिमा का वर्णन वेद - शास्त्रों में है। एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण की रोकथाम के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने वृक्षों के महत्व को बताते हुए अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

इस दौरान नगर विकास मंत्री समेत सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को रूद्राक्ष के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह, पर्यावरणविद् सुबोध नंदन, विधायक अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, मुक्ता संजीव राजा, ठा. रघुराज सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह नीटू, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, शिवनारायण शर्मा, ठा. गोपाल सिंह, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, मुख्य वन संरक्षक गणेश शंकर भट्ट, वन संरक्षक अदिति शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक तापीय परियोजना कासिमपुर सुनील कुमार सिंह, मुख्य अभियंता मधु मुखरैया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed