फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transport department will count the expenses and income of school buses

अलीगढ़ः स्कूल बसों के खर्च व आमदनी की पाई-पाई गिनेगा परिवहन विभाग

Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Transport department will count the expenses and income of school buses
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति के लिए अब परिवहन विभाग (आरटीओ दफ्तर) स्कूल बसों के खर्च व आमदनी की पाई-पाई का हिसाब लगाएगा। इसके लिए अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन वीके सोनकिया ने संभागीय परिवहन अधिकारी आरटीओ को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, शिक्षण संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों से वसूल की जाने वाली रकम को निर्धारित करने के लिए मानक तय करने की प्रक्रिया चल रही है। विधान परिषद की शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति विद्यार्थी पर आने वाले औसतन खर्च का आकलन कर रही है। लखनऊ के स्कूलों के सभी खर्चों का ब्यौरा इकट्ठा हो चुका है। इसी ब्यौरे के आधार पर अब अलीगढ़ संभागीय क्षेत्र के स्कूलों में चलने वाली बसों की आमदनी से लेकर ईंधन, खपत, सुरक्षा उपकरण, मेडिकल, टायर, ट्यूब, परमिट, प्रदूषण, फिटनेस, इंश्योरेंस जैसे विभिन्न मदों में खर्च की जाने वाली रकम का हिसाब लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इकट्ठा होगा प्रत्येक स्कूली बस का डाटा
-आधार कार्ड, पीएफ एवं ईएसआई सम्मिलित स्टाफ वेतन, बसों का ईधन, बसों की मरम्मत एवं रख-रखाव, इंश्योरेंस, परमिट, फिटनेस, पीयूसी, सिलेंडर टेस्टिंग, सीएनजी लीकेज टेस्ट का खर्चा, रेट्रोटेप, लिखाई, पेंटिंग, सुरक्षा उपकरण, मेडिकल, ड्राइवर ट्रेनिंग, टायर एवं ट्यूब के साथ क्लीनर और स्टाफ की तनख्वाह आदि का खर्च जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही प्रतिमाह के हिसाब से बसों की संख्या और प्रति बस विद्यार्थियों का औसतन लिया जाएगा। साथ ही कितने किलोमीटर बस चल रही है। इसका हिसाब भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed