फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transition will be stopped in June-July: University exams will be held: Vice Chancellor

संक्रमण थमा तो जून-जुलाई में होंगी विवि परीक्षाएं : कुलपति

Wed, 12 May 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Transition will be stopped in June-July: University exams will be held: Vice Chancellor
कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सत्र 2020-21 की परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला विश्वविद्यालयों पर छोड़ दिया है। इसके बाद छात्र सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रहे थे कि अब परीक्षाएं नहीं होंगी। उनको सीधे प्रमोट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लेकिन डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती है तो जून-जुलाई में परीक्षाएं कराई जाएंगी। हमने सारी तैयारी कर रखी है। निर्णय हालात को देखते हुए लिया जाएगा।
विज्ञापन

विगत दिनों यूजीसी ने सत्र 2020-21 की परीक्षाओं से जुड़ा फैसला सभी विश्वविद्यालयों पर छोड़ दिया है। यूजीसी का कहना है कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव देश के अलग-अलग हिस्सों में कम अथवा ज्यादा है। ऐसे में परीक्षाओं को लेकर कोई मानक वाले निर्देश नहीं बनाए गए हैं। लिहाजा, सभी विश्वविद्यालयों को पिछले साल की परीक्षाओं और नए शैक्षणिक सत्र की गाइडलाइन के आधार पर तैयारी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर युवाओं ने सोशल मीडिया पर यह प्रचारित और प्रसारित करना शुरू कर दिया कि अब परीक्षाएं नहीं होंगी। केवल अंतिम वर्ष वाले विद्यार्थियों को ही परीक्षा देनी होगी। बुधवार को आगरा विवि के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को बार-बार प्रमोट करने से शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने जैसा निर्णय रहेगा।

अभी राज्य स्तर पर निर्णय होना है। यदि लहर थम जाती है तो जून-जुलाई में परीक्षा कराने के पक्ष में हूं। बशर्ते, स्थिति और न बदले। ईश्वर ने चाहा और कोरोना का प्रभाव कम हो गया तो परीक्षाएं जरूर कराएंगे। तैयारियां भी पूरी हैं। अगले कुछ दिनों में स्थितियों को देखते हुए निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed