Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Transactions worth 36.97 crore were carried out across two states using a shopkeeper PAN card

Aligarh News: दुकानदार के पैन कार्ड से दो राज्यों में किया 36.97 करोड़ का कारोबार

Thu, 19 Nov 2026 02:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Transactions worth 36.97 crore were carried out across two states using a shopkeeper PAN card
शहर के छोटे कन्फेक्शनरी दुकानदार के पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर जालसाजों ने दो राज्यों में फर्जी जीएसटी फर्में पंजीकृत करा लीं। इन फर्मों के जरिये वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 36.97 करोड़ रुपये का कारोबार दर्शाया गया है।
विज्ञापन

अब एसएसपी के आदेश पर इस मामले में गांधी पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बापू नगर निवासी शुभम कुमार वार्ष्णेय छर्रा अड्डा छिपैटी बाजार में कन्फेक्शनरी की छोटी दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की उन्होंने कभी अपने नाम से जीएसटी पंजीकरण नहीं कराया और न ही इसके लिए कोई आवेदन किया।
विज्ञापन

31 अगस्त 2026 को जब वह इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए पोर्टल पर पहुंचे तो उनके पैन नंबर से जुड़ीं दो जीएसटी फर्मों का विवरण दिखाई दिया। जालसाजों ने शुभम के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एसके एंटरप्राइजेज और दिल्ली के बवाना नॉर्थ में कुमार ट्रेडिंग के नाम से फर्जी पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों फर्मों के खातों से वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 37 करोड़ रुपये का टर्नओवर दिखाया गया है। पीड़ित कारोबारी ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में किसी भी तरह के लेन-देन, टैक्स चोरी या वित्तीय अनियमितता से साफ इन्कार किया है। गांधी पार्क पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि एक ही व्यक्ति के पैन पर दो राज्यों में जीएसटी पंजीकरण कैसे हुआ, बैंक खाते किसके नियंत्रण में थे और इन फर्मों के जरिए फर्जी बिलिंग या इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का खेल किसने खेला है।


आशंका है कि दुकानदार ने अपने कागजात किसी अन्य काम के लिए इस्तेमाल किए या दिए थे। वहां से उसके कागजात लेकर यह फर्जीवाड़ा किया गया है। एसपी सिटी आदित्य बंसल का कहना है कि इस मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed