फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trains will be available from Aligarh to Agra, Mathura and Mumbai

Good News: अब अलीगढ़ से आगरा, मथुरा व मुंबई के लिए मिलेगी ट्रेन, सर्वे कार्य हुआ शुरू

Fri, 21 Mar 2025 05:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 05:53 PM IST
सार

अलीगढ़ से अभी तक मुंबई जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। बरेली-चंदौसी के रास्ते आने वाली बरेली-दादर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन ही चलती है। यह ट्रेन अलीगढ़ से मितावली स्टेशन तक जाती है। यहां से यह एत्मादपुर होते हुए आगरा फोर्ट, आगरा कैंट, इंदौर के रास्ते बांदीकुई- मुंबई तक संचालित होती है।

विज्ञापन
Trains will be available from Aligarh to Agra, Mathura and Mumbai
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

रेलवे ने मथुरा को अलीगढ़ रेलवे ट्रैक से जोड़ने के लिए सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे होने व बजट की मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अलीगढ़-हाथरस के बीच मेंडू जंक्शन के पास से करीब डेढ़ किमी लंबी रेल लाइन को कासगंज-मथुरा लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे अलीगढ़ से मथुरा, आगरा और मुंबई की राह आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


मेंडू जंक्शन स्टेशन के पास उत्तर मध्य रेलवे व उत्तर पूर्व रेलवे की लाइनों को आपस में जोड़ने का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। इससे न केवल हाथरस जनपद में बेहतर रेल सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, आगरा और अलीगढ़ के कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। अभी तक इन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए मथुरा या आगरा की दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन


अलीगढ़ से अभी तक मुंबई जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। बरेली-चंदौसी के रास्ते आने वाली बरेली-दादर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन ही चलती है। यह ट्रेन अलीगढ़ से मितावली स्टेशन तक जाती है। यहां से यह एत्मादपुर होते हुए आगरा फोर्ट, आगरा कैंट, इंदौर के रास्ते बांदीकुई- मुंबई तक संचालित होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तथ्य 

- मेंडू जंक्शन स्टेशन से इस नई रेल लाइन के निर्माण पर अनुमानित पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी
- भरतपुर, बांदीकुई और मुंबई तक का सफर होगा आसान
- दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक बाधित होने की स्थिति में इस ट्रैक का किया जा सकेगा उपयोग
- मथुरा से आगरा, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सीधे ट्रेन
- अलीगढ़-हाथरस के रास्ते मथुरा व आगरा के लिए संचालित की जा सकेंगी ईएमयू पैसेंजर व मेमू फास्ट ट्रेन
- बरेली-चंदौसी वाया अलीगढ़ से भी संचालित हो सकेंगी ट्रेनें
- दिल्ली-उत्तराखंड की कुछ ट्रेनों को इस मार्ग से संचालित करने पर दिल्ली स्टेशन पर गाड़ियों का लोड़ कम होगा
- लखनऊ-कानपुर, उन्नाव, कासंगज के रास्ते मथुरा कैंट, आगरा कैंट, आगरा फोर्ट तक का सीधा ट्रैक उपलब्ध होगा
- मेंडू से राया, मथुरा कैंट, अछनेरा के रास्ते आगरा फोर्ट व आगरा कैंट स्टेशन जाने का सीधा मार्ग मिलेगा
- मथुरा से यह रेलवे ट्रैक सीधे सेंट्रल मार्ग से जुड़ जाएगा और मुंबई तक का ट्रैक आसान हो जाएगा
- आपातकाल में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक व मथुरा, आगरा मार्ग से सीधे ही ट्रेनों को संचालित करने में होगी आसानी

व्यापारियों को होगा फायदा

अलीगढ़ से मुंबई तक ट्रेनें संचालित होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। व्यापार और कारोबार भी बढ़ेगा ।- आशीष माहेश्वरी, व्यापारी
अलीगढ़ से मुंबई और दूसरे शहरों के लिए आवागमन की सुविधा होने से राजस्व में भी वृद्धि होगी।- भुवनेश गोयल, व्यापारी
अभी तक मुंबई जाने के लिए सप्ताह भर तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो रिजर्वेशन न मिलने से और भी देरी होती है।- संजय पंडित, सदस्य, रेलवे परामर्शदात्री समिति
अलीगढ़ से अक्सर मथुरा, आगरा आना-जाना होता है। इसके लिए रोडवेज बस या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।- अरविंद तिवारी, सचिव, दैनिक यात्री संघ
हाथरस जंक्शन, कासगंज-मथुरा लाइन से मेंडू जंक्शन स्टेशन को जोड़ने के लिए संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। रेलवे इस महत्वपूर्ण रेलवे ट्रैक को आपस में जोड़ने के प्रस्ताव पर गंभीरता से काम कर रहा है। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed