फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Trains from Aligarh today will not be in the day

आज से दिन में नहीं मिलेंगी अलीगढ़ से ट्रेनें

Fri, 07 Oct 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 07 Oct 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े रेलवे ट्रैक दिल्ली-हावड़ा रूट पर आज शुक्रवार से अलीगढ़ से दिन में ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। यह व्यवस्था सुबह करीब साढ़े नौ से शाम करीब साढ़े छह बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान रूट पर चलने वाली ट्रेनों को टूंडला या मुरदाबाद से डायवर्ट कर दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यह डायवर्जन अलीगढ़ के इर्द-गिर्द  ट्रैक पर इंटरलाकिंग के चलते लिए जा रहे मेगा ब्लॉक के मद्देनजर किया जा रहा है। विभिन्न समयों पर यह डायवर्जन 11 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके चलते करीब 20 ट्रेनें लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद ट्रैक से गुजरेंगी, जबकि 7 ट्रेनें टूंडला-आगरा-पलवल रूट से गुजरेंगी।
विज्ञापन


इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाहाबाद मंडल के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि मंडल में परिचालन क्षमता से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई। इससे यात्रियाें को तो परेशानी होती ही है साथ ही राजस्व का भी नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों के संचालन को और बेहतर बनाने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का कार्य 28 सितंबर से शुरू हो गया है जो 9 अक्टूबर तक चलेगा। इससे ट्रेनों कासमय प्रभावित हो रहा है।


इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों को कम समय के अंदर तेज गति से चलाना संभव होगा। इसी क्रम में इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के काम के कारण 7 से 9 अक्तूबर तक घोषित रूट परिवर्तन के साथ-साथ ट्रेनों का भी 7 से लेकर 11 अक्तूबर तक रूट बदला जा रहा है।

15708    अमृतसर.कटिहार एक्स    07  से 11 अक्तूबर
13414    फरक्का एक्स     07  से 11 अक्तूबर
13484        फरक्का एक्सप्रेस     08  से 10 अक्तूबर
12566    िबहार संपर्क क्रांति    07  से 11 अक्तूबर
12554    वैशाली एक्स    07 से 11 अक्तूबर
12226    कैफियत एक्स    07 से 11 अक्तूबर
15026    एनवीटी-मऊ एक्स    07  से 10 अक्तूबर
14006    लिच्छवी एक्स    07 से 11 अक्तूबर
18102    मुरी एक्स        07 से 11 अक्तूबर
12818    एनवीटी-हटिया एक्स    08 से 10 अक्तूबर
12874     एनवीटी-हटिया एक्स    07 से 11 अक्तूबर
12562     स्वतंत्रता सेनानी एक्स    07  से 11 अक्तूबर
12420    गोमती एक्स            07  से 11 अक्तूबर

गाड़ी संख्या   गाड़ी का नाम       तारीख
15707    कटिहार-अमृतसर    08 से 11 अक्तूबर
13413    फरक्का एक्स.    10  से 12 अक्तूबर
13483    फरक्का एक्स.    09  से 11 अक्तूबर
12565    बिहार संपर्कक्रांति      07  से 11 अक्तूबर
12553    वैशाली एक्स.    07  से 11 अक्तूबर
12225    कैफियात एक्स.    07  से 11 अक्तूबर
15025    मऊ-एनवीटी एक्स.    10 अक्तूबर

14005    लिच्छवी एक्स.    07 से 11 अक्तूबर
18101    मुरी एक्स.        07 से 11 अक्तूबर
12367    विक्रमशीला एक्स.    07  से 11 अक्तूबर
12817    हटिया-एनवीटी एक्स.    07 से 11 अक्तूबर
12873      हटिया-एनवीटी एक्स.     07 से 11 अक्तूबर
12561    स्वतंत्रता सेनानी  एक्स.    07 से 11 अक्तूबर
12419    गोमती एक्स.     07 से 11 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed