{"_id":"646665e5f09d242a3906ca15","slug":"trains-canceled-due-to-work-on-railway-track-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त, कुछ देरी से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त, कुछ देरी से चलेंगी
Thu, 18 May 2023 11:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 11:22 PM IST
सार
भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 मई को एवं आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को सवा तीन घंटे की देर से चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय सवा तीन बजे से लगभग सवा दो घंटे की देरी से चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन निरस्त प्रतीकात्म्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर रेलवे में पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण, री-शिड्युलिंग एवं रेग्यूलेशन का निर्णय लिया गया है। मऊ-आनंद विहार प्रारंभिक स्टेशन मऊ से 23 मई एवं आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस आनंद विहार स्टेशन से 24 मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 23 मई को एवं आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-मधुपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 24 मई को सवा तीन घंटे की देर से चलेगी। आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित समय सवा तीन बजे से लगभग सवा दो घंटे की देरी से चलेगी।
विज्ञापन
अगरतला-आनंद विहार एक्सप्रेस 22 मई को अगरतला स्टेशन से निधार्रित समय 10 बजे से तीन घंटे की देर से चलेगी। पटना-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 23 मई को निर्धारित समय पौने ग्यारह बजे से पांच घंटे की देरी से चलेगी। इसी तरह हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 23 मई को देरी से चलेगी। इनमें से अलीगढ़ में किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है।
विज्ञापन