फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Training of personnel will be done in Vivekananda College and Krishna International School

अलीगढ़ः विवेकानंद कॉलेज व कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में होगा कार्मिकों का प्रशिक्षण

Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Training of personnel will be done in Vivekananda College and Krishna International School
विधानसभा चुनाव 2022 में चुनाव ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार आज से आरंभ होगा। विवेकानंद कॉलेज नादा पुल तथा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल जीटी रोड पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कार्मिक दो पारियों में प्रशिक्षण लेंगे। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कर्मचारी कोड संख्या एक से 680 तक के कार्मिकों को प्रथम पारी में सुबह 9:30 बजे से विवेकानंद कॉलेज नांदा पुल पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि कोड संख्या 681 से 1360 तक के कार्मिकों को दोपहर डेढ़ बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को ही कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम पारी में कर्मचारी कोड संख्या 3401 से 4320 तक के कार्मिकों को सुबह 9:30 बजे से तथा द्वितीय पारी में कोड संख्या 4321 से 5240 तक के कार्मिकों को दोपहर डेढ़ बजे से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। 21 जनवरी को विवेकानंद कॉलेज में प्रथम पारी में कोड संख्या 1361 से 2040 तथा द्वितीय पारी में कोड संख्या 2041 से 2720 तक के कार्मिक प्रशिक्षण लेंगे। इसी दिन कृष्णा इंटरनेशनल कॉलेज में प्रथम पारी में कोड संख्या 5241 से 6160 तक के कार्मिक तथा द्वितीय पारी में कोड संख्या 6161 से 7080 तक के कार्मिक प्रशिक्षण लेंगे। 22 जनवरी को विवेकानंद कॉलेज में कोड संख्या 2721 से 3400 तक के कार्मिकों को सुबह 9:30 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में कोड संख्या 7081 से 7742 तक के कार्मिक सुबह के सत्र में प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed