फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   training begins for census 2027

Aligarh News: जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Wed, 07 Oct 2026 06:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
training begins for census 2027
जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण देते हुए। स्रोत स्वयं
अलीगढ़। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को खैर रोड स्थित आईटीएम कॉलेज में तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, फील्ड स्तर पर अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली और गणना से जुड़े दायित्वों की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार गंभीरता और पूरी सावधानी से संपादित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण का प्रशिक्षण 7, 8 और 9 अक्टूबर तथा दूसरे चरण का प्रशिक्षण 12, 13 और 14 अक्टूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एसडीएम कोल, एएसडीएम कोल, तहसीलदार कोल, नगर निगम के संबंधित चार्ज अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed