फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Train Accident

मीनाक्षी पुल के नीचे ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

Fri, 25 Dec 2020 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Train Accident
ट्रेन की चपेट में आकर हुई युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : CITY OFFICE
मीनाक्षी पुल के नीचे बृहस्पतिवार दोपहर एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर दुबे पड़ाव की ओर से पटरी पार कर रामघाट रोड की ओर आ रहा था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। किशोर तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

वाकया दोपहर 12 बजे करीब का है। क्वार्सी इलाके के किशनपुर की पहलवान कॉलोनी निवासी पवन (16) पुत्र मदनलाल दुबे पड़ाव स्थित बर्तन भंडार पर काम करता था। उसे दुकानदार ने किसी काम से रामघाट रोड की ओर भेजा था। वह मीनाक्षी पुल के ऊपर से जाने के बजाय मीनाक्षी पुल के नीचे से रेल पटरी पार करने लगा। तभी अचानक से ट्रेन आई और वह उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। सूचना पर थाना अलीगढ़ जीआरपी पहुंची। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता मदनलाल ने बताया कि बेटा परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता था। घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी इंस्पेक्टर के मुताबिक शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। दुर्घटना रेल पटरी पार करने के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed