फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   traffic light timing management yet countinue

168 घंटे बाद भी ट्रैफिक लाइट के हरे लाल टाइमर की सेटिंग जारी

Fri, 11 Dec 2020 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
traffic light timing management yet countinue
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

1- सबसे व्यस्त सारसौल चौराहे पर पुरानी लाइटें बंद, नई लाइटें अभी तक नहीं लगीं
2- तिबिया कॉलेज से कलक्ट्रेट की ओर 20 सेकंड ग्रीन और 40 सेकंड की रेड लाइट
3- सारसौल से रसलगंज की ओर 25 सेकंड ग्रीन और 58 सेकंड की रेड लाइट
4- ओएलएफ-स्वर्णजयंती नगर तिराहा पर 14 सेकंड ग्रीन और 80 सेकंड की रेड लाइट
5- किशनपुर तिराहा पर भी 14 सेकंड की ग्रीन और 80 सेकंड की रेड लाइट
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के बीस प्रमुख चौराहों में इंटेलीजेंस ट्रैफि क मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) स्थापित हुआ है, जिसमें लाल बत्ती के 40, 80 और 120 सेकंड सेट हैं। वहीं, हरी बत्ती के 14 से 20 सेकंड तय किए गए हैं। कहीं-कहीं पीली बत्ती भी 4 से 6 सेेकंड के लिए हैं। बड़ा सवाल ये है कि अभी तक वाहनों की संख्या और उनके गुजरने के समय के हिसाब से इसको सेट नहीं किया जा सका है। करोड़ों रुपये के इस सिस्टम में लगे आधुनिक कैमरे सेंसर से लैस हैं। कैमरों से फोटो खिंचते ही सेंसर वाहनों को गिन लेते हैं। कैमरे उनके वाहनों के आकार प्रकार से लेकर अंदर बैठे लोगों तक की पहचान कर लेते हैं लेकिन अभी तक वाहनों की संख्या के अनुसार इन ट्रैफिक लाइटों को पूरी दक्षता के साथ सेट नहीं किया जा सका है।

बीती दो दिसंबर को नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने इस सिस्टम को संचालित करने के लिए यातायात पुलिस को सौंप दिया है। अब यातायात पुलिस चौराहों पर लगने वाली इन ट्रैफिक लाइटों के टाइमर वाहनों की संख्या के अनुसार सेट करने में लग गई है। दो दिसंबर से लगभग 168 घंटे बीत चुके हैं लेकिन सेकंडों का ये काम अभी पूरा नहीं हुआ है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, यातायात सतीश चंद्र इसका अध्ययन कर रहे हैं। जल्द ही इसको शहर की जरूरत के अनुसार सेट कर लिया जाएगा। इस लाइट से जाम को रोकने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed