फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traffic Jam in aligarh

क्वार्सी से पीएसी तक घंटो लगा रहा जाम

Mon, 08 Jul 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in aligarh
जाम में फसे वाहन। - फोटो : CITY OFFICE
रविवार की शाम को क्वार्सी से पीएसी तक करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। घंटों लगे जाम के कारण करीब 20 हजार लोग प्रभावित हुए। इस दौरान रामघाट मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद हो गया। डग्गेमार वाहन और नाले पर फंसा ट्रोला जाम का मुख्य कारण बना। साथ ही सी-टेट की परीक्षा देकर हजारों की संख्या में छूटे छात्रों ने भी जाम में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन

छात्रों की संख्या इतनी थी कि क्वार्सी चौराहे पर एक दर्जन के करीब ट्रेफिक पुलिसकर्मियों के जाम खुलवाने में हाथ पैर फूल गए। जाम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल भी फंस गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक जाम खुलने का इंतजार किया, लेकिन जाम नहीं खुला तो मौके से एसपी ट्रैफिक को फोन लगाया।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक को जाम की सूचना मिली तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेकर अधीनस्थों को जाम खुलवाने के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर क्वार्सी थाने का फोर्स जाम खुलवाने के लिए दौड़ पड़ा। बावजूद करीब ढाई घंटे तक जाम के झाम से लोग जूझते रहे। जाम में फंसे लोग पुलिस प्रशासन को कोसते नजर आए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विवेक बंसल ने बताया कि वह करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। बाद में वह अपनी गाड़ी को छोड़कर एक परिचित की स्कूटी पर सवार होकर अपने घर को रवाना हुए।

क्वार्सी चौराहे पर लगे जाम में डग्गेमार वाहन सवारियों को भरता ।

क्वार्सी चौराहे पर लगे जाम में डग्गेमार वाहन सवारियों को भरता ।- फोटो : CITY OFFICE

सीटैट की परीक्षा छूटने के बाद क्वार्सी चौराहे पर लगा जाम।

सीटैट की परीक्षा छूटने के बाद क्वार्सी चौराहे पर लगा जाम।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed