{"_id":"694078bd045f3281eb0c3a18","slug":"traffic-jam-and-commotion-due-to-construction-of-aligarh-palwal-highway-aligarh-news-c-2-1-gur1003-862268-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़-पलवल हाईवे निर्माण को लेकर जाम-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़-पलवल हाईवे निर्माण को लेकर जाम-हंगामा
विज्ञापन
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को गांव लोधा में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। निर्माण में अनियमितता और भेदभाव का आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी और हंगामे किया। बाद में निर्माणदायी संस्था द्वारा आश्वासन देने पर जाम खोला गया और ज्ञापन दिया गया।
ग्रामीणों ने निर्माणदायी संस्था के अधिकारी मनीष चौधरी को एनएचएआई के परियोजना निदेशक के नाम सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम लोधा में सड़क निर्माण के दौरान कंपनी के अधिकारी भेदभावपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं। डिवाइडर से तीन मीटर की चौड़ाई छोड़कर दक्षिण दिशा की ओर तीन मीटर अधिक खुदाई की जा रही है, जिससे गांव की आबादी और संपत्तियों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों की मांग है कि डिवाइडर के मध्य से डेढ़ मीटर दक्षिण और डेढ़ मीटर उत्तर दिशा में समान रूप से खुदाई कराई जाए, ताकि संतुलन बना रहे।
गांव से एलिवेटेड रोड बनाने की भी मांग
ग्रामीणों ने गांव की सीमा में एलिवेटेड रोड बनाए जाने की भी मांग उठाई, उनका कहना है कि इससे आबादी क्षेत्र सुरक्षित रहेगा।दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। साथ ही अधिग्रहित भूमि और संपत्तियों का मुआवजा सर्किल से चार गुना अधिक दिए जाने की मांग की गई है। गांव की आबादी में स्थित सभी संपत्तियां कॉमर्शियल श्रेणी की हैं, इसलिए टूटने वाले मकानों और प्रतिष्ठानों का मुआवजा उसी आधार पर दिया जाए। इस मौके पर रामकुमार, प्रदीप वर्मा, प्रेमपाल सिंह, अर्जुन शर्मा, रिंकेश जादौन, आदित्य जादौन, गिर्राज सिंह, गौरीशंकर, गोपाल सिंह, प्रमोद, नागेंद्रपाल सिंह, राजकुमारी देवी, पंकज कुमार, तनुज कुमार आदि मौजूद रहे।