फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traders are apposing property tax and user charge

व्यापारी कर रहे संपत्ति कर एवं यूजर चार्ज का विरोध

Wed, 26 Aug 2020 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Traders are apposing property tax and user charge
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने संपत्तिकर एवं यूजर चार्ज का विरोध किया है। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर जनता पर थोपे गए कर को वापस लेने की मांग की है। साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी से मिला और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि 2017 से बढ़ी दर पर गृहकर, संपत्ति कर बढ़ाना हाईकोर्ट की अवमानना है। जगह-जगह टूटी एवं गड्ढा युक्त सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन

लेकिन सड़कों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महावीरगंज, समदरोड आदि सड़कें पाइप लाइन बिछाने के लिए काट दी गई हैं जो अब गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 रैंकिंग को चिढ़ाते नजर आते हैं। लेकिन कूड़ा उठान के लिए 300-9000 रुपये बिलों में यूजर चार्ज के जोड़ दिए गए हैं। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश चंद्र पेठेवाले, विशाल भगत, अनूप गुप्ता, अनिल राज गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed