फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Traders angry, protest over imposition of GST on unbranded goods

अनब्रांडेड वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने पर गुस्साए व्यापारी, प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Traders angry, protest over imposition of GST on unbranded goods
ताला नगरी जीएसटी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
अनब्रांडेड वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के विरोध में व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां पर उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक ज्ञापन भी एडिशनल कमिश्नर डॉ. रविंद्र नाथ शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारी नेता प्रदीप गंगा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दैनिक आवश्यक अनब्रांडेड वस्तुओं जिनमें प्रमुख खाद्यान्न शामिल हैं उनको जीएसटी के दायरे में शामिल कर लिया है। इससे दाल, चना, गेहूं, आटा, दही, पनीर एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं काफी महंगी हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि जीएसटी बढ़ जाने से देश की 130 करोड़ जनता को महंगाई का सामना करना पड़ेगा। कुटीर, घरेलू एवं लघु उद्योग पर लगाए गए इस टैक्स का आमजन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग रखी कि शराब और पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ई. रत्नाकर आर्य, महानगर मंत्री एमए खान, युवा महानगर अध्यक्ष दुर्वेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश वार्ष्णेय, राकेश वार्ष्णेय, जिला महामंत्री, दुर्वेश वार्ष्णेय, ज्ञान प्रकाश वार्ष्णेय, मुकेश किंग इंडिया,अनिल बंसल, संजीव अग्रवाल, सुमित वार्ष्णेय, रविंद्र जोशी, मुन्नालाल, पप्पू माहौर, नरेश कुमार, अरुन कुमार, गजेंद्र सिंह राघव, शुभम वार्ष्णेय, सौरभ शर्मा, रोहताश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed