{"_id":"67c75ec2f70de6e8bc052206","slug":"tractor-trolley-hit-a-woman-death-aligarh-news-c-113-1-sali1011-101541-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
रूकमा देवी का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
गांव मखदूमनगर निवासी रुकमा (55) देवी पत्नी कल्याण सिंह मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे खेत से मटर लेकर घर जा रहीं थीं। रास्ते में ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
रुकमा देवी ने मटर सिर पर लाद रखी थी। इसी बीच रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। एक मैक्स वाहन इसी ट्रैक्टर को खींच रहा था, लेकिन अचानक रस्सा टूट गया और ट्रैक्टर ने मटर ले जा रही महिला को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। गांव मखदूमनगर के पास हुई इस घटना से ग्रामीण भड़क गए।
गुस्साये ग्रामीणों ने अलीगढ़-कासगंज रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर करीब एक घंटे बाद जाम को खुलवा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर ट्राली को थाने में खड़ा कराया। रुकमा देवी ने अपने पीछे तीन बेटे व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गईं है। एक बेटा व बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटे व एक बेटी कुंवारे हैं। परिवार में मातम छाया हुआ है।