{"_id":"5d2cd0858ebc3e6d0954f144","slug":"tractor-trolley-crashes-bike-riders-two-die-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को रौंदा, दो माह के बच्चे सहित युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को रौंदा, दो माह के बच्चे सहित युवक की मौत
Tue, 16 Jul 2019 12:44 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
सादाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। इस घटना में दो महीने के बच्चे सहित एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दो अन्य को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक युवक गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव संटीकरा निवासी रवेंद्र पुत्र भोलेशंकर अपने दो माह के बेटे दिव्यांशू को दवा दिलवाने के लिए बाइक से सादाबाद ले गए। उनके साथ पत्नी मधू और भाई वीरेंद्र उसी बाइक पर गए थे। दवा लेकर लौटते वक्त बढ़ार के निकट सामने आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को रौंद दिया। इस घटना के बाद चालक मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
बाइक सवार वीरेंद्र, रवेंद्र, मधू और दो माह के बच्चा घायलावस्था में सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने वीरेंद्र और दो माह के दिव्यांशू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रवेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन