फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tractor-trolley carrying passengers in Aligarh

ध्यान नहीं दे रहे अफसर: अलीगढ़ से 35 किमी दूर बुलंदशहर में हादसा, धड़ल्ले से सवारियां ढो रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली

Tue, 26 Aug 2025 12:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 12:54 PM IST
सार

ज्यादातर ट्रैक्टर ट्रॉली बिना परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराए चल रहे हैं। परिवहन विभाग में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक कागजों में यह ट्रैक्टर-ट्राली कृषि कार्य के लिए हैं, लेकिन इनका ज्यादातर इस्तेमाल सड़कों पर माल ढोने में किया जा रहा है।

विज्ञापन
Tractor-trolley carrying passengers in Aligarh
आगरा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर जाती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

बुलंदशहर के अरनिया में हुआ हादसे का स्थल अलीगढ़ कसे 35 किमी दूर था। इस खबर पर यहां भी शोर मचा। पुलिस-प्रशासन सतर्क हुआ। घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज लाया यगा। इसके बाबजूद 25 अगस्त को अलीगढ़ शहर के आसपास प्रमुख मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली सवारियां लेकर घूमते नजर आईं।

विज्ञापन

आगरा रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर जाती महिलाएं
विज्ञापन

शहर में और हाईवे पर सड़कों पर दौड़ते कृषि और व्यावसायिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में रिफ्लेक्टर नहीं लगे होते हैं। ट्रॉलियों में बैक लाइट न होने से रात में पीछे चलने वाले लोगों के साथ हादसे की संभावना बनी रहती है, जिसके चलते सड़क पर अंधेरे में मौजूद यह ट्रॉलियां सडक़ दुर्घटना का कारण बन रही हैं। ज्यादातर ट्रैक्टर ट्रॉली बिना परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराए चल रहे हैं। परिवहन विभाग में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक कागजों में यह ट्रैक्टर-ट्राली कृषि कार्य के लिए हैं, लेकिन इनका ज्यादातर इस्तेमाल सड़कों पर माल ढोने में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... यूपी में 11 की मौत: 'बचा लो मुझे...', 30 मी. तक खून ही खून, काफी दूर घिसटकर पलटी ट्रॉली; संभलने का न मिला मौका

राजस्व चोरी करने वाले ट्रैक्टर स्वामियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए अर्थदंड लगाया जाएगा। जिले में लगातार अभियान चलाकर वाहनों की जांच की जा रही है।- दीपक शाह, आरटीओ प्रशासन


पिछले पांच साल में हुए सडक़ हादसे

वर्ष हादसे मृतक घायल
2020 472 314 463
2021 552 473 583
2022 871 517 461
2023 839 466 817
2024 669 305 216

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed