फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Toy pistols become expensive

कारोबार: युद्ध की आग में झुलसीं टॉय पिस्टलें, बच्चों का चिर-परिचित खिलौना बनाना अब और हुआ महंगा

Tue, 20 Oct 2026 06:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 20 Oct 2026 06:04 PM IST
सार

अलीगढ़ के कारखानों में तीन रुपये से लेकर 800 रुपये तक की बंदूकें बन रही हैं। इसमें प्लास्टिक से बनने वाली बंदूकों की कीमत 3 से लेकर 25 और 30 रुपये तक होती है। जस्ते और लोहे से बनने वाली डिजाइनर पिस्टल और रिवॉल्वर 400 से लेकर 800 रुपये तक की रेंज में है। यह हूबहू असली पिस्टल और रिवॉल्वर जैसी ही दिखती हैं।

विज्ञापन
Toy pistols become expensive
कनवरीगंज स्थित थोक विक्रेता की दुकान में रखी टॉय पिस्टल - फोटो : संवाद

विस्तार

इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण स्थानीय बंदूक कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दशहरा-दिवाली के मौके पर बच्चों का यह चिर-परिचित खिलौना बनाना अब और महंगा हो गया है, क्योंकि युद्ध के कारण अप्रैल के बाद से पेट्रो केमिकल उत्पादों की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है। इससे प्लास्टिक का दाना 100 से बढ़कर 160 रुपये किलो और एवीएस दाना 140 से बढ़कर 220 रुपये किलो के भाव में पहुंच गया है।

विज्ञापन


इसका असर प्लास्टिक की बंदूक बनाने वाले कारोबार पर पड़ रहा है। अलीगढ़ में प्लास्टिक की बंदूकें बनाने वाले छोटे और बड़े 35 कारखाने हैं। यह सभी कारखाने देहलीगेट, सासनीगेट, पला साहिबाबाद रोड, महेंद्र नगर और पुराने शहर में संचालित हैं। इन कारखानों में रोजाना लगभग 60 हजार से अधिक बंदूकें बनती हैं। इनकी आपूर्ति राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्यप्रदेश, कनार्टक, तमिलनाडु, केरलम सहित पूरे देश की जा रही है। कोलकाता के माध्यम से बंगलादेश और तमिलनाडु के जरिये श्रीलंका तक इनका निर्यात भी होता है, जो वहां के कारोबारी करते हैं।
विज्ञापन


तीन से 800 रुपये तक तक की बंदूकें
अलीगढ़ के कारखानों में तीन रुपये से लेकर 800 रुपये तक की बंदूकें बन रही हैं। इसमें प्लास्टिक से बनने वाली बंदूकों की कीमत 3 से लेकर 25 और 30 रुपये तक होती है। जस्ते और लोहे से बनने वाली डिजाइनर पिस्टल और रिवॉल्वर 400 से लेकर 800 रुपये तक की रेंज में है। यह हूबहू असली पिस्टल और रिवॉल्वर जैसी ही दिखती हैं। अचानक देखने पर कोई भी असली नकली की पहचान नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अप्रैल से शुरू होते हैं ऑर्डर
इस कारोबार का सालाना चक्र अप्रैल से शुरू होता है, जब कारोबारी पूरे देश में घूम कर अपने ऑर्डर लेते हैं। जून तक ऑर्डर लेने के बाद जुलाई से माल की आपूर्ति शुरू हो जाती है। दशहरा तक बंदूकों की आपूर्ति भेजी जाती है, जो दिवाली और उसके बाद तक दुकानों में बेची जाती हैं। इधर, कारखानों में रोजाना मशीनों से इनका उत्पादन होता रहता है।

कनस्तर की टिन से हुई थी शुरुआत
बंदूकों को बनाने की शुरुआत लगभग 50 वर्ष पहले पला रोड पर हुई थी। जब खाली कनस्तर के टिन को सपाट कर इसी टिन की बंदूकें बनाई गईं। उसके बाद लोहे की पतली चादरों से इन्हें बनाया गया, फिर प्लास्टिक से इनका निर्माण शुुरू हुआ। इस बीच चीन से भी ऐसी प्लास्टिक की बंदूकें आने लगीं, जिनकी डिजाइन देखकर यहां के उद्यमियों ने सुधार किया। इसके बाद प्लास्टिक और मेटल की बेहतरीन बंदूकें यहां बनना शुरू हो गया।

ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण प्लास्टिक का दाना बहुत महंगा हो गया है, जिससे बंदूकों की निर्माण लागत बढ़ गई है। ऑर्डर पहले से अप्रैल-मई और जून में ही ले लिए गए थे, इसलिए उत्पादों की कीमत नहीं बढ़ी है। - मनोज भिलवारा, बंदूक निर्माता। - पूरे देश में बच्चों को पसंद आने वाली छोटी बंदूकों की मांग अधिक होती है। इसलिए सबसे ज्यादा उत्पादन इन्हीं का होता है। इनकी डिजाइन हर साल बदलती है, जिसके लिए नई डाई बनानी पड़ती है। - सुनील पाली, बंदूक निर्माता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed