Aligarh: मूसलाधार बारिश से राहत-आफत एक साथ, पूरा शहर जलमग्न, जलभराव से बिजली संकट
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। रुक रुक कर हवाएं चल रही थीं। भीषण उमस के कारण लोग परेशान थे। शाम पांच बजे अचानक बादल और घने काले हुए। साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हो गई, जो पंद्रह मिनट बाद मूसलाधार बारिश में तब्दील हो गई। करीब 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश होती रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में सुबह से छाए बादल आखिरकार बरस ही गए। बारिश ने मंगलवार शाम को मौसम खुशनुमा कर दिया। कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को गर्मी और भीषण उमस से राहत मिली है। बारिश के बाद शहर जलमग्न नजर आया। निचले इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस गया। कई इलाकों में देर रात तक बिजली संकट रहा।
मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। रुक रुक कर हवाएं चल रही थीं। भीषण उमस के कारण लोग परेशान थे। शाम पांच बजे अचानक बादल और घने काले हुए। साढ़े पांच बजे बारिश शुरू हो गई, जो पंद्रह मिनट बाद मूसलाधार बारिश में तब्दील हो गई। करीब 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश होती रही। शाम साढे छह बजे बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हुई। शाम साढ़े सात बजे तक बारिश होती रही। कुछ देर ठहरने के बाद आठ बजे फिर से बारिश हुई। ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है।
तापमान चार डिग्री गिरा
बारिश के बाद तापमान चार डिग्री तक गिर गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। इस दौरान आद्रता 59 से 83 फीसदी तक दर्ज हुई। पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 अगस्त तक बारिश के आसार हैं।
दो घंटे की बारिश में शहर पानी-पानी
मंगलवार शाम 5.30 बजे शुरू हुई बारिश ने शहर में दुश्वारियां पैदा कर दीं। कई जगह पानी भर गया। निचले इलाकों में पानी घरों के अंदर घुस गया। बेगमबाग, सुरेंद्र नगर, रामघाट रोड, महेंद्र नगर, नौरंगाबाद, छावनी, स्टेशन रोड, श्याम नगर, मीनाक्षी पुल के नीचे, छर्रा अड्डे, गुरद्वारा रोड, पला रोड, जयगंज, सासनी गेट, गूलर रोड, देहलीगेट, खैर रोड, जलालपुर, शाहजमाल, एडीए, घुडिया बाग, सराय हकीम, रेलवे रोड, मामू भांजा, स्वर्णजयंती नगर, क्वार्सी बाईपास सहित अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। देर रात तक इन इलाकों में जलभराव से पानी बनी रही। दर्जनों वाहन सड़क पर बंद हो गए। काफी मशक्कत के बाद धक्का मारकर वाहनों को आगे बढ़ाना पड़ा।
बारिश से पहले और बाद बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई
मंगलवार सुबह से ही शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई हुई थी। शाम को बारिश होने के बाद यह संकट और भी बढ़ गया। कई जगहों पर फॉल्ट तलाशने में कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। जलभराव के कारण कई स्थानों पर देर रात बिजली संकट बना रहा। सुबह सब स्टेशन पंचम 132 केवी में दिक्कत की वजह से शांतिनिकेतन, रामबाग कॉलोनी, सासनी गेट, एडीए कॉलोनी में घंटों बिजली गुल रही। वहीं शाम को बारिश के बाद सुदामापुरी, धनीपुर, रावणटीला में 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। तीनों जगह बिजली गुल रही। लाल डिग्री, बाबरी मंडी, सासनी गेट, भुजपुरा, अनूपशहर रोड, गूलर रोड, शक्ति नगर में भी यही आलम रहा। देर शाम धनीपुर और सुदामापुरी में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। पला रोड पर जलभराव के काऱण बिजली आपूर्ति बाधित रही। बंसत बिहार, ज्ञानसरोवर भी देर रात तक अंधेरे में रहे।