{"_id":"6ad7cc3e5410148be5050f72","slug":"took-the-atm-card-and-password-from-a-teenager-and-withdrew-37000-rupees-aligarh-news-c-426-1-sali1001-3462-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किशोर से एटीएम कार्ड व पासवर्ड लेकर निकाले 37 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किशोर से एटीएम कार्ड व पासवर्ड लेकर निकाले 37 हजार रुपये
विज्ञापन
कस्बे के बाजार में मंगलवार को एटीएम से रुपये निकालने आए किशोर से एटीएम कार्ड लेकर अज्ञात युवक खाते से 37,630 रुपये निकालकर चंपत हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव धौरी निवासी ओमवती देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति महीपाल सिंह पंजाब में काम करते हैं। पति ने दीपावली पर रुपयों की जरूरत को देखकर अपने खाते में रुपये डालकर कहा था कि किसी को भेजकर एटीएम से रुपये निकाल लो। मंगलवार को 14 वर्षीय बेटे को अकराबाद बाजार में ब्लॉक वाली गली के सामने एटीएम मशीन से रुपये निकालने के लिए भेज दिया।
आरोप है कि एटीएम पर उसे एक अज्ञात युवक मिला, जिसने बेटे को झांसे में लेकर उससे एटीएम कार्ड और पासवर्ड ले लिया। खाते से 37,630 रुपये निकालकर चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच की जा रही है।