फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   took action against poisonous liquor mafia bulldozers ran on farm house

अलीगढ़: शराब माफिया के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई, फार्म हाउस पर चलाया बुल्डोजर 

Sat, 05 Jun 2021 03:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 03:50 PM IST
सार

बुल्डोजर ने ऋषि शर्मा के फार्म हाउस की चाहरदीवारी को गिरा दिया है। साथ ही प्रशासन ने कहा कि हम इसकी और संपत्ति का पता लगा रहे हैं, जहां भी उसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, हम उसको हटाएंगे। जहां कहीं भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, उसको हटाना हमारी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
took action against poisonous liquor mafia bulldozers ran on farm house
अलीगढ़: शराब माफिया के खिलाफ प्रशासन ने की कार्रवाई, फार्म हाउस पर चलाया बुल्डोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब माफिया और तथाकथित भाजपा नेता ऋषि शर्मा के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई की। उसके फार्म हाउस पर बुल्डोजर चलाया गया है। अलीगढ़ के थाना जवां इलाके में कार्रवाई चल रही है। चकरोड की जमीन पर फार्म हाउस बना रखा है। 

विज्ञापन


बुल्डोजर ने ऋषि शर्मा के फार्म हाउस की चाहरदीवारी को गिरा दिया है। साथ ही प्रशासन ने कहा कि हम इसकी और संपत्ति का पता लगा रहे हैं, जहां भी उसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, हम उसको हटाएंगे। जहां कहीं भी सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, उसको हटाना हमारी प्राथमिकता है। जिले में जितने भी चिन्हित शराब माफिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


ऋषि शर्मा पर अब 75 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी
शराब कांड के पांच मुख्य आरोपियों में शामिल 50 हजार के इनामी तस्कर ऋषि शर्मा पर अब 75 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी है। इसे लेकर एसएसपी स्तर से एडीजी को इनामी राशि बढ़ाने की संस्तुति की गई है। एडीजी ने स्वीकारा है कि इनाम बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार तक इनामी राशि बढ़ा दी जाएगी। बता दें कि ऋषि की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। अब तक उसके परिवार के पांच सदस्यों को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि की संपत्तियों की कुर्की की तैयारी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस कांड में अब तक जो मुख्य आरोपी प्रकाश में आए। सभी जेल भेज दिए गए हैं। मुख्य आरोपियों में शामिल ऋषि अभी तक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इनाम की राशि बढ़ाकर 75 हजार किए जाने की संस्तुति एडीजी जोन स्तर पर की गई है। साथ में अगर जल्द वह हाजिर न हुआ या गिरफ्तार न हुआ तो उसकी संपत्तियों की कुर्की कराने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसे लेकर पुलिस स्तर से कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 
मरने वालों की संख्या 100 के पार
बता दें कि जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गई। गंग नहर की पटरी पर किसी शराब तस्कर द्वारा फेंकी गई जहरीली शराब पीने से 10 भट्टा मजदूरों की मौत हो गई। कई मरीजों की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को ईंट भट्ठों के मालिकों साथ बैठक की। जिला प्रशासन ने सभी ईट भट्ठा मालिकों से कहा है कि वे अपने यहां कार्यरत मजदूरों को इस बात से आगाह करें कि पुलिस की छापेमारी के डर से शराब व्यापारियों द्वारा नहरों और सुनसान इलाकों में फेंकी गयी शराब का वे इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। कई गांवों में ग्रामीणों को किसी भी तरह की फेंकी गयी शराब से सावधान रहने की चेतावनी देने वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed