फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   toll plaza near rodvez bus palti. 50 injured

टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस पलटी, 50 घायल

Wed, 01 Jul 2015 01:37 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 01 Jul 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन

गभाना (अलीगढ़)। बस चलाते समय बस चालक का बार-बार फोन पर बात करना खतरनाक हो सकता है। मंगलवार को जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास ऐसा ही हुआ जब गाजियाबाद से अलीगढ़ की ओर आ रही लोनी डिपो की रोडवेज बस पलट गई।  बस पलटते ही चीख पुकार मचने लगी। बस पलटने से बस में बैठी करीब 50 सवारियां घायल हो गईं। अधिकतर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस के चालक और कंडक्टर फरार हो गए हैं।  

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे गाजियाबाद से लोनी डिपो की बस अलीगढ़ की ओर आ रही थी। बस में करीब 60 सवारियां बैठी हुई थीं। सवारियों ने बताया कि बस का चालक फोन पर बातें करते हुए आ रहा था। खुर्जा से ही वाहनाें को ओवरटेक कर रहा था। सवारियों ने मना किया तो लेकिन बस का चालक नहीं माना। टोल प्लाजा से सौ मीटर पहले सामने चल रही रोडवेज बस को ओवरटेक करने लगा और अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। बस के पलट जान से बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मचने लगी।

विज्ञापन

 चीख पुकार सुनकर वहां ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बस पलटने की जानकारी पर टोल प्लाजा मैनेजर रूट ऑपरेशन पवन सिंह ने पुलिस की मदद से घायल सवारियों को बस से निकाल कर उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed