फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Toilet occupied... filled with bikes, beds, sofa sets, chairs and junk

Aligarh News: शौचालय पर कब्जा.. बाइकें, पलंग, सोफा-सेट, कुर्सियां और कबाड़ भर दिया

Thu, 02 Apr 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Toilet occupied... filled with bikes, beds, sofa sets, chairs and junk
सामुदायिक शौचालय में भरा सामान। - फोटो : samvad
शहर के वार्ड नंबर-27 समनापाड़ा में बने नगर निगम के सार्वजनिक शौचालय पर अवैध कब्जा हो गया। यहां पर प्रशांत वाल्मीकि ने ताले डाल कर खाली कक्षों में साइकिल, पलंग, सोफा-सेट, कई क्विंटल लकड़ी, कुर्सियां, बोर्ड और कबाड़ का अन्य सामान भर दिया। परिसर में छह दोपहिया भी खड़े थे। जिससे इस शौचालय का आसपास के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की तो नगर आयुक्त ने बुधवार को ताले तुड़वा कर कब्जा हटवाया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। मौके से मिला सामान जब्त कर लिया गया। प्रशांत वाल्मीकि शौचालय परिसर में अवैध रूप से कब्जा कर उसे निजी उपयोग में प्रयोग कर रहा था।
विज्ञापन



शौचालय में बने दो कक्षों में ताला लगा था। स्थानीय नागरिकों ने यहां बरात घर बनवाने की मांग की है, इस पर नगर आयुक्त ने सामुदायिक बरात घर बनाने का निर्देश दिया है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुलभ एवं उपयोगी स्थान मिल सके। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को प्रशांत वाल्मीकि एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नगर निगम अधिनियम-1959 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed