फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Today all shops, mills and factories will remain closed

डीएम का निर्देश.. सिर्फ साप्ताहिक बंदी वाले बाजारों में ही रहेगी बंदी

Mon, 30 Nov 2020 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Today all shops,  mills and factories will remain closed
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक विधायक के चुनाव में पहली दिसंबर मंगलवार (आज) को मतदान दिवस है। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इसे लेकर किसी भी तरह की अलग से बंदी की घोषणा का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ उन्हीं इलाकों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जहां पहले से मंगलवार की साप्ताहिक बंदी के दिन बंद रहते हैं। चुनाव को लेकर किसी तरह की बंदी अलग से लागू नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की गलत खबर प्रसारित की गई है। जहां मंगलवार को साप्ताहिक बंदी नहीं रहती है। वहां के लोग अपने इलाकों के बाजार खोल सकते हैं
विज्ञापन

सरकारी कर्मियों को मतदान के लिए विशेष अवकाश अनुमन्य
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश ने राज्य सरकार के सभी कर्मियों को पहली दिसंबर को आकस्मिक अवकाश अनुमन्य कर दिया है, ताकि वह मतदान कर सकें। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक, छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन में मंगलवार को मतदान हो रहा है। इस मतदान में उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन के मतदाता हैं। इन सभी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहली दिसंबर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया गया है। इस संबंध में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed