फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   To eliminate the problem of salt water villagers will be auctioned for itself in hathras

खारे पानी की समस्या को खत्म करने के लिए खुद को नीलाम करेंगे ग्रामीण, 26 लगेगी बोली

Thu, 17 Jan 2019 12:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
To eliminate the problem of salt water villagers will be auctioned for itself in hathras
पानी - फोटो : अमर उजाला

खारे पानी की समस्या से निजात के लिए समय-समय पर ग्रामीण आंदोलनात्मक कदम उठाते रहते हैं। अब 26 जनवरी को गांव नगला मया, महासिंहपुर के युवा ग्रामीण अपने आप को अन्न व जल का त्याग करके सामूहिक रूप से नीलाम करेंगे। इससे आने वाले धन को ग्रामीण इस समस्या के समाधान पर खर्च किया जाएगा। युवा जन कल्याण समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत नगला मया में खारे पानी की विकराल समस्या है, इसके लिए पूर्व में अनेक बार जिला प्रशासन के साथ साथ प्रदेश सरकार को सूचित किया जाता रहा है। इस समस्या के लिए प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को बजट का अभाव देकर लौटाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा अब खारे पानी की समस्या के समाधान के बजट के लिए युवा अपने आपको अन्न और जल का त्याग करके सामूहिक रुप से नीलाम होंगे। यह नीलामी ग्राम नगला मया में होगी। इस नीलामी के पैसे से समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति सुमंत किशोर, ललित कुमार, राजकुमार, विकास कुमार, भानु प्रताप सिंह, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed