{"_id":"5eb2cc0f8ebc3e907713ca4d","slug":"tired-of-home-trouble-a-young-man-commit-suicide-city-office-news-ali233024777","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
महानगर के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के डोरी नगर मोहल्ले के एक युवक ने मंगलवार रात को पत्नी से विवाद होने पर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। युवक का पत्नी से तीन दिन से विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोरोना परीक्षण की रिपोर्ट आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
हेम कुमार (35) निवासी डोरी नगर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पिछले तीन दिन से उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। मंगलवार रात को मामला बढ़ा और दोनों के बीच फिर से क्लेश हो गई। इससे गुस्साए हेम कुमार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद परिवार वाले कमरा खुलवाने को पहुंचे। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न आने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतार मोर्चरी पर भेजा।
इंस्पेक्टर गांधी पार्क सुधीर कुमार धामा के मुताबिक शव का सैंपल कोरोना जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में फिलहाल गृह क्लेश की बात सामने आ रही है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी ओर से जांच में जुटी है।