फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tibet Border Police jawan dies in Rajdhani Express

Aligarh: राजधानी एक्सप्रेस में तिब्बत सीमा पुलिस के जवान की मौत, दिल्ली से डिब्रूगढ़ आते समय बिगड़ी तबीयत

Thu, 19 Sep 2024 01:52 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 01:52 AM IST
सार

मृतक की पहचान हबिलादर नाराजरी निवासी धुलौरा खगरपुर, थाना अभाय पुरी सब डिवीजन बोगाई गांव, जिला बोगाई गांव (असम) के रूप में हुई। वह भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस आठवीं बटालियन, गुवाहाटी में तैनात थे।

विज्ञापन
Tibet Border Police jawan dies in Rajdhani Express
शव

विस्तार

दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस में 18 सितंबर को सफर कर रहे भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस आठ बटालियन गुवाहाटी में तैनात जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गाड़ी को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। जहां जवान को रेलवे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 12423 अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-12 में सीट संख्या 13 पर सवार यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे के चिकित्सक डॉ.एएस देव, सहायक स्टेशन मास्टर पौरुष वरिष्ठ मौके पर पहुंचे। ट्रेन सुबह 08:55 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर आई। यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रेलवे अस्पताल के चिकित्सक ने जवान को मृत घोषित कर दिया। तलाशी में जेब से एक मोबाइल फोन, एक पर्स निकला। जिसमें यात्रा टिकट, आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड मिला। 
विज्ञापन


जिसके आधार पर मृतक की पहचान 39 वर्षीय हबिलादर नाराजरी निवासी धुलौरा खगरपुर, थाना अभाय पुरी सब डिवीजन बोगाई गांव, जिला बोगाई गांव (असम) के रूप में हुई। वह भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस आठवीं बटालियन, गुवाहाटी में तैनात थे। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस बारे में मृतक के परिजनों व भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस मुख्यालय नई दिल्ली को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed