फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   TIA imposes a fine of 80 lakh on AB Infratech for road construction

Aligarh News: घटिया सड़क निर्माण पर एबी इंफ्राटेक पर लगाया 80 लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 30 Sep 2026 03:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
TIA imposes a fine of 80 lakh on AB Infratech for road construction
नगर निगम। - फोटो : Archive
सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कार्यदायी संस्था एबी इंफ्राटेक पर 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ख्वाजा गार्डन से केला नगर चौराहे तक बनाई गई करीब 1100 मीटर सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की गई है। घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही और निर्माण की गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed