फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three youths injured in Max-bikes collision

Aligarh News: मैक्स-बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल

Thu, 29 Jan 2026 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 29 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Three youths injured in Max-bikes collision
छर्रा-नानऊ मार्ग स्थित सतरापुर मोड़ के पास मैक्स से दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद कासगंज के थाना अमांपुर के गांव जखा निवासी भानुप्रताप छर्रा थाने के गांव कमालाबाद में अपनी बहन के यहां आए थे। बुधवार की शाम गांव कमालाबाद निवासी अपने जीजा छोटे के साथ छर्रा से कुछ सामान खरीदकर गांव लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे लौटते समय सामने से आ रही मैक्स से बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें जीजा-साले घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे आ रहे गांव पहाड़ीपुर निवासी लकी अपने चाचा सुनील के साथ बाइक से छर्रा आ रहे थे। पहले हुए हादसे को देखकर उनका भी संतुलन बिगड़ा और उनकी बाइक भी मैक्स से भिड़ गई। हादसे में लकी घायल हो गए। हादसे के बाद मैक्स चालक मौके से भाग निकला। थाना पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed