{"_id":"676e98b9f32b2137a20db685","slug":"three-shooters-from-aligarh-will-play-in-the-national-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"2024 में बेटियों का कमाल: प्वाइंट 22 बोर स्पोर्ट पिस्टल में नेशनल खेलेंगी, अलीगढ़ का किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2024 में बेटियों का कमाल: प्वाइंट 22 बोर स्पोर्ट पिस्टल में नेशनल खेलेंगी, अलीगढ़ का किया नाम रोशन
Fri, 27 Dec 2024 05:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:38 PM IST
सार
तनुश्री ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन पदक व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 16 पदक जीते हैं। दीया ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में 15 पदक जीते हैं। चित्रांशी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन पदक व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 15 पदक जीते हैं।
विज्ञापन
निशानेबाज दीया वशिष्ठ, तनुश्री तोमर, चित्रांशी शर्मा
- फोटो : स्वयं
विस्तार
साल 2024 में जिले की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया है। तीन बेटियों ने प्वाइंट 22 बोर स्पोर्ट पिस्टल में नेशनल के लिए क्वालिफाई कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता 13 दिसंबर से 5 जनवरी तक नई दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में हो रही है। इसमें शहर की निशानेबाज तनुश्री तोमर, चित्रांशी शर्मा व दीया वशिष्ठ प्वाइंट 22 बोर की स्पोर्ट पिस्टल के 50 मीटर स्पर्धा में नेशनल क्वालिफाई कर रिनाउंड निशानेबाज बनीं। तनुश्री ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन पदक व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 16 पदक जीते हैं। वह 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
दीया ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में 15 पदक जीते हैं। वह 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेती हैं। चित्रांशी ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में तीन पदक व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 15 पदक जीते हैं। वह 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेती हैं। निशानेबाजों और उनके प्रशिक्षक वेद प्रकाश शर्मा को जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश भारद्वाज ने बधाई दी है।
विज्ञापन