फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three senior officials of the university will become accused in conspiracy in Amu Bawal

एएमयूू बवाल में साजिश के आरोपी बनेंगे यूनिवर्सिटी के तीन बड़े अधिकारी

Sat, 13 Apr 2019 01:31 AM IST
राजेश सिंह अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 13 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three senior officials of the university will become accused in conspiracy in Amu Bawal
AMU
एएमयू में 12 फरवरी को हुए ओवैसी के आगमन के विरोध के बाद हुए बवाल के मामले में दर्ज बरौली विधायक पौत्र ठा.अजय सिंह व भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ. निशित शर्मा पर हमले के मुकदमे की साजिश का ठीकरा तीन बड़े अधिकारियों पर फूटने जा रहा है। मुकदमे में तीनों को जल्द साजिश का आरोपी बनाए जाने की तैयारी है। इस दिशा में मुकदमे के वादी व गवाह ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं, जिसमें इन तीनों को साजिश का आरोपी करार दिया है। वहीं अब विवेचक इनके खिलाफ साक्ष्य संकलन का काम कर रहा है। जल्द ही इन तीनों को साजिश का आरोपी बनाया जाएगा। जांच कर रही एजेंसियां तीनों अधिकारियों के नाम के पर्चे काटने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन



12 फरवरी को एएमयू में एआईएमआईएम के सांसद असदउद्दीन ओवैसी का आना प्रस्तावित था। इस पर छात्रों का एक गुट आने का विरोध कर रहा था, जबकि एक गुट आने के समर्थन में था। इसे लेकर तनाव पैदा हुआ और जब एक छात्र संग मारपीट के बाद छात्र नेता अजय सिंह रजिस्ट्रार दफ्तर पर धरने पर बैठे तो उन पर एएमयू के दूसरे छात्र हमलावर हो गए। उनके समर्थन में आए भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ. निशित शर्मा व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह पर भी हमला बोला गया। इसे लेकर जमकर बवाल काटा गया। इसमें एक मुकदमा निशित की ओर से खुद पर व अजय सिंह पर हमले का दर्ज हुआ।
विज्ञापन


वहीं दूसरा मुकदमा भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी की ओर से दर्ज कराया गया। डॉ. निशित की ओर से मुकदमे में आठ-दस लोग नामजद थे। इस मामले की जांच फिलहाल एसआईटी कर रही है, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के समय मामले की जांच थाना सिविल लाइन के एसआई कर रहे थे। वादी डॉ. निशित के अनुसार उन्होंने अपने व मुकदमे के गवाह अजय सिंह ने अपने बयान पूर्व विवेचक के समक्ष ही दर्ज कराए थे, जिसमें उन्होंने एएमयू के उन तीन बड़े अधिकारियों को इस हमले की साजिश का आरोपी बनाया है, जिनके नाम की तहरीर भी दी थी। मगर उस पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। बाद में तहरीर बदलने पर ही मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, अब मुकदमे की विवेचना कर रहे एसआईटी के सदस्य हाथरस गेट थाने के एसएसआई विपिन कुमार यादव बताते हैं कि पिछले विवेचक के पर्चों में वादी और गवाह ने अपने बयानों में यूनिवर्सिटी के तीन बड़े अधिकारियों के नाम साजिशकर्ता के रूप में लिए हैं। इस पहलू को गंभीरता से लिया जा रहा है। साथ ही इनके खिलाफ साक्ष्य संकलित करने व पर्चे काटे जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि इनके नाम भी मुकदमे में शामिल किए जा सकें। वहीं सद्दाम व अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ अदालत से वारंट लेने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed