{"_id":"682e37640fd26dd5590bf935","slug":"three-people-sleeping-after-listening-to-satsang-got-crushed-by-car-and-injured-aligarh-news-c-2-1-gur1003-686950-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सत्संग सुनकर सो रहे तीन लोग कार से दब कर हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सत्संग सुनकर सो रहे तीन लोग कार से दब कर हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Thu, 22 May 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:58 AM IST
सार
सत्संग सुन अनुयायी खेत में खड़ीं कारों के पास सो गए। बैक गियर में चली कार स्टार्ट होने से पीछे सो रहे तीनों लोग दब कर घायल हो गए। घायलों को आश्रम से जुड़े कर्मचारी व परिजन छर्रा के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना पालीमुकीमपुर के गांव दत्ताचोली खुर्द स्थित सतनाम स्वामी सेवा आश्रम पर 20 मई को सत्संग हुआ। आसपास के जिलों से सैकड़ों अनुयायी इसमें शामिल हुए। सत्संग देर रात तक चला। समापन के बाद कुछ लोग वहां पर तंबू में सो गए तथा कुछ लोग पास के खेत में खड़ीं कारों के पास सोए।
विज्ञापन
21 मई सुबह चार बजे दादों निवासी पवन पुत्र ओमप्रकाश, कौशल पुत्र अरविंद व थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर निवासी अमित पुत्र राधाचरण पार्किंग में सो रहे थे। इसी दौरान एक कार स्टार्ट नहीं होने पर कुछ लोग धक्का देने लगे। बैक गियर में चली कार स्टार्ट होने से पीछे सो रहे तीनों लोग दब कर घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को आश्रम से जुड़े कर्मचारी व परिजन छर्रा के निजी अस्पताल ले गए। जहां कौशल पुत्र अरविंद, अमित पुत्र राधाचरण को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पवन पुत्र ओमप्रकाश का अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्षेत्राधिकारी छर्रा धनंजय सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन