फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three people misdeed with a women in Hathras, police detained accused

अधेड़ महिला के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

Mon, 12 Nov 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 12 Nov 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
three people misdeed with a women in Hathras, police detained accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव के निकट तीन नामजदों ने एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह उसे काम कराने के बहाने अपने साथ ले गए थे। पीड़िता जैसे-तैसे इनके चंगुल से निकल कर आई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के हाथरस गेट क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय एक महिला को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र का एक व्यक्ति अपने साथ रविवार को यह कहकर ले गया कि उसे अपने घर पर पूड़ी बनवानी हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी पहले से उक्त महिला को जानता था तो महिला उसके साथ चली गई।
विज्ञापन


बताते हैं कि वहां पहले से ही इसी गांव के दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे। आरोप है कि इन तीनों ने इसी गांव के निकट खेत में इस महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जैसे-तैसे वहां से निकल कर आई और उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की तहकीकात की। पीड़िता ने महेश,प्रवीन, मोनू के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर इन तीनों को हिरासत में ले लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed