फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three People died in road accident

रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत

Sun, 20 Dec 2020 08:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Three People died in road accident
विकास उर्फ भोला का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARABAD
रविवार की दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर के समीप बदायूं डिपो की अनुबंधित बस और बोलेरो में सामने से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक समेत बोलेरो सवार मामा-भांजे की मौत हो गई है जबकि उनके परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृत मामा की 9 नवंबर को शादी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद की कोतवाली सिकंदराराऊ के गांव मुगलगढ़ी निवासी 19 वर्षीय विकास उर्फ भोला पुत्र प्रमोद सिंह की 9 दिसंबर को शादी हुई थी। रविवार को गांव के गाड़ी चालक 25 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र मोहनलाल के साथ विकास बोलेरो गाड़ी में अपनी बहन नेहा देवी पत्नी राहुल सिंह, भांजे रिषभ व संकेत पुत्र राहुल सिंह निवासी हजरतपुर पूटरी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर, बहन शिवानी पत्नी संदीप व भांजी शारवी निवासी प्रेमनगर कालोनी अलीगढ़ शहर, मौसी किरन देवी पत्नी सतेंद्र सिंह व मौसेरे भाई लकी निवासी नई दिल्ली सुल्तानपुरी नागलोई को बिठाकर अलीगढ़ आ रहे थे। एक बहन और मौसी व मौसेरे भाई को अलीगढ़ छोड़ने के बाद दूसरी बहन को उसके गांव हजरतपुर छोड़ने जाना था।
विज्ञापन

निर्माणाधीन जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर के समीप बरेली जा रही बदायूं डिपो की अनुबंधित बस से बोलेरो गाड़ी की सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो के परखचे उड़ गए। कार चालक दिनेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा जहां विकास उर्फ भोला और चार वर्षीय संकेत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते ही मची चीख-पुकार
हादसा होते ही बोलेरो सवार घायलों समेत बस के यात्रियों में भी चीख-पुकार मच गई। आवाजें सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर पास पहुंचे। राहगीर भी रुककर घायलों की मदद में जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। बोलेरो की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद ही एक-एक कर तीन सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची गईं जिनके जरिए सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अकराबाद थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

दिनेश कुमार का फाइल फोटो

दिनेश कुमार का फाइल फोटो- फोटो : AKBARABAD

हादसे में घायल महिला व युवक।

हादसे में घायल महिला व युवक।- फोटो : AKBARABAD

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस और बोलेरो

अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस और बोलेरो- फोटो : AKBARABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed