{"_id":"66cd6ed45784d5766f078868","slug":"three-parisadiy-vidyalay-will-become-private-like-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: देखने लायक होंगे यह तीन स्कूल, एक करोड़ की लागत से बनेगा एक, होंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: देखने लायक होंगे यह तीन स्कूल, एक करोड़ की लागत से बनेगा एक, होंगी ये सुविधाएं
Tue, 27 Aug 2024 11:44 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:44 AM IST
सार
अलीगढ़ शहर में तीन नए स्कूल एक-एक करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे हैं, जो निजी स्कूलों की इमारतों से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल का मॉडल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ शहर में निजी स्कूलों की तर्ज पर ही अब परिषदीय स्कूल भी बनेंगे। एक-एक करोड़ की लागत से नगर निगम तीन स्कूल बनवाने जा रहा है। दो मंजिला स्कूल में खेल मैदान, लाइब्रेरी सहित अन्य पठन-पाठन की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल एलमपुर परिसर में एक और भवन बनेगा। इस स्कूल में एक हजार विद्यार्थियों की संख्या है, जिन्हें बनने वाले भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। इस भवन का निर्माण सितंबर महीने में शुरू हो जाएगा। इसी तरह बढ़ौली फतेहखां और घुड़िया बाग में भी नवंबर में स्कूल का बनना शुरू हो जाएगा। एक-एक स्कूल के निर्माण में नगर निगम एक-एक करोड़ खर्च करेगा।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर में तीन नए स्कूल एक-एक करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे हैं, जो निजी स्कूलों की इमारतों से कम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण के हिसाब से लागत में इजाफा भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम हर वित्तीय वर्ष में इसी तरह तीन स्कूल बनाएगा। महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि शहरवासियों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
ये होंगी स्कूल में सुविधाएं
पहली मंजिल पर कक्ष, कार्यालय, स्टाफ कक्ष, रसोई, प्रवेश कक्ष, सुरक्षाकर्मी कक्ष, शौचालय, दूसरी मंजिल पर कक्ष, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, शौचालय होगा।