फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three members of solver gang arrested in Sub Inspector recruitment Exam

अलीगढ़ः दरोगा भर्ती में सॉल्वर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

Fri, 26 Nov 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three members of solver gang arrested in Sub Inspector recruitment Exam
दारोगा भर्ती में सॉल्वर गैंग के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भरती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम हैकिंग सॉल्वर गैंग अलीगढ़ में सक्रिय था। एसटीएफ मेरठ-अलीगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने इस गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सरगना समेत सात लोग फरार हैं। यह गैंग परीक्षा केंद्र के ठीक पीछे बने मकान में कमरा किराये पर लेकर स्कूल की कंप्यूटर लैब को हैक कर परीक्षा पास कराने का फर्जीवाड़ा कर रहा था। इनके ठिकाने से कंप्यूटर, इंटरनेट आदि उपकरण बरामद किए गए हैं। देर रात तीनों से पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

यूपी पुलिस की इन दिनों दरोगा व समकक्ष भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा चल रही है। सॉल्वर गैंग की शिकायतों पर एसटीएफ यूनिट सक्रिय है। मेरठ यूनिट को इनपुट मिला कि अलीगढ़ के एक परीक्षा केंद्र पर यह सॉल्वर गैंग सक्रिय है। इस इनपुट पर बृहस्पतिवार रात एसपी एसटीएफ ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से बात कर मेरठ यूनिट की टीम को यहां भेजा। यहां सीओ द्वितीय की अगुवाई में संयुक्त टीम ने सर्विलांस व मुखबिर की मदद से खैर बाईपास स्थित महर्षि गौतम इंटर कॉलेज के पीछे गायत्री विहार में राजवीर सिंह के मकान पर छापा मारा। इस मकान के ऊपरी हिस्से के कमरे में कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट राउटर आदि लगा हुआ था और एक तार स्कूल की कंप्यूटर लैब तक जा रहा था। इससे स्कूल की कंप्यूटर लैब को हैक करने का प्रयास किया जा रहा था। टीम ने मौके से सुरक्षा विहार के दीपक उर्फ जीतू, मकान स्वामी राजवीर सिंह, एनएसईआईटी द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र इंचार्ज उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर मुरादनगर कोटा के हिमांशु कुमार को हिरासत में लेकर बन्नादेवी थाने लाया गया।
विज्ञापन

तीनों से हुई पूछताछ में सात नाम सामने आए। उन्होंने स्वीकार किया कि इस गैंग का सरगना खैर के गांव नारायणपुर का योगेंद्र सिंह है। उसे इस परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर लगाने का ठेका मिला हुआ है। उसी ने राजवीर से मकान किराये पर लिया है और दीपक को इंटरनेट लगाने का जिम्मा दिया है। हम लोग स्कूल की कंप्यूटर लैब को हैक कर शुक्रवार से ही पेपर सॉल्व करने की तैयारी में थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उन पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाकी गैंग के सदस्यों को लेकर पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस भर्ती परीक्षा में शुचिता को लेकर पुलिस व एसटीएफ अपने-अपने स्तर से हर अंदेशे पर काम कर रहीं हैं। इसी क्रम में एसटीएफ ने यह कार्रवाई की है। इसकी जांच के लिए सीओ द्वितीय को लगाया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब जांच में जो तथ्य उजागर होंगे, उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed