{"_id":"69789fc8b199e2fb80050e10","slug":"three-members-of-a-buffalo-theft-gang-arrested-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भैंस चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर दबोचे, एक भैंस-लोडर वाहन और सवा लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भैंस चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर दबोचे, एक भैंस-लोडर वाहन और सवा लाख की नकदी बरामद
Tue, 27 Jan 2026 04:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Jan 2026 04:52 PM IST
सार
दो गांव से दो भैंस चोरी हो गई थीे। गश्त के दौरान एक लोडर गाड़ी संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो उसमें तीन व्यक्ति बैठे मिले और गाड़ी में एक भैंस लदी हुई थी। पुलिस भैंस चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए तीन भैंस चोर और बरामद भैंस को उसके मालिक को सौंपा
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र से भैंस चोरी करके ले जाने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को थाना रोरावर पुलिस ने 26 जनवरी को गिरफ्तार किया, उनके कब्जे से लोडर वाहन, चोरी की भैंस और सवा लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। भैंस चोरी के मामले में एसएसपी ने भी छर्रा में जाकर जानकारी की थी।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी की रात गश्त के दौरान गोंडा रोड पर ग्राम इब्राहिम भीमपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक लोडर गाड़ी संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकवाकर जांच की तो उसमें तीन व्यक्ति बैठे मिले और गाड़ी में एक भैंस लदी हुई थी। पुलिस के पूछताछ करने पर तीनों युवक घबरा गए और स्वीकार किया कि उन्होंने 24 जनवरी की रात छर्रा के ग्राम बादशाह नगला से भैंस चोरी की थी। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 1.20 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि बरामद रकम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की भैंसों को बेचकर प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राशिद निवासी नींबरी मोड़ रोरावर, समीर बादशाह नगला छर्रा और साजिद जीवनगढ़ थाना क्वार्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी के अनुसार पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से भी कई रिपोर्ट दर्ज हैं। छर्रा संवाददाता के मुताबिक गांव जिजाथल एवं नगला बादशाह से 25 जनवरी रात को दो भैंस चोरी हो गई थीे। एसएसपी नीरज जादौन को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने 26 जनवरी की रात को गांवों में जाकर पीड़ित लोगों से जानकारी कर घटना का खुलासा करने के थाना पुलिस को निर्देश दिए थे।