फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three-member Pandemic Public Grievances Committee formed on the directions of the High Court

हाईकोर्ट के निर्देश पर तीन सदस्यीय महामारी लोक शिकायत समिति बनी

Mon, 17 May 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three-member Pandemic Public Grievances Committee formed on the directions of the High Court
हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर जिले में तीन सदस्यीय महामारी लोक शिकायत समिति का गठन किया गया है। ये समिति कोविड मरीजों, उनके तीमारदारों की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निराकरण करेगी। इस समिति में एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋतु नागर व एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जिया सिद्दीकी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को कोविड कमांड सेंटर में इस समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें फैसला हुआ कि कोविड कमांड सेंटर में आने वाली शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। इसके लिए कमांड सेंटर में अतिरिक्त कर्मचारियों की आठ आठ घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति अपनी समस्याएं जैसे जांच न होना, एंबुलेंस न मिलना, अस्पताल में बेड नहीं मिलने, ऑक्सीजन की आवश्यकता एवं कोरोना अस्पताल में खानपान की व्यवस्था ठीक न होने की समस्या बता कर समाधान प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक कि अगर किसी अस्पताल में पैरा मेडिकल स्टाफ मरीजों की बात नहीं सुन रहा होगा, तो उसकी भी शिकायत सुनी जाएगी और समाधान कराया जाएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0571-2420141 जारी किया गया है।
एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कोविड टेस्ट कराया है, यदि उन्हें अपने परिणाम देखने की आवश्यकता है तो वह गूगल पर लैब रिजल्ट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर को डालकर परिणाम देख सकते हैं।

मोबाइल नंबर वही लिखना होगा, जो टेस्ट के समय दिया गया हो। समिति के सदस्यों ने कहा कि जो लोग होम आइसोलेशन में है, उनकी प्रतिदिन मानिटिरिंग की जाएगी। होम आइसोलेशन वालों को यदि अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता होगी तो उनको भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed