फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three inmates, including child, die of famine

हादसों में बच्ची समेत तीन की अकाल मौत

Mon, 07 Aug 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three inmates, including child, die of famine
‌व‌िलाप करते दीपक के पर‌िजन। - फोटो : अमर उजाला
गंगीरी की मखदूम नगर पुलिया और इगलास के गांव ताहरपुर में रविवार को हुए हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


थाना अतरौली के गांव नाथपुर निवासी दीपक उर्फ दीपू (17 वर्षीय) पुत्र धर्मेंद्र कुमार गंगीरी के गांव मखदूमनगर निवासी अपने मामा पप्पू के घर दस दिन पहले आया था। रविवार सुबह दीपक अपने मामा के साथ ट्रैक्टर ट्राली से मलसई स्थित भट्ठे से ईंट लेने जा रहा था। मखदूम नगर पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई बोलैरो के चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे बोलैरो की चपेट में आने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मामा पप्पू उपचार के लिए दीपक को अलीगढ़ के मेडिकल कालेज ले गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दीपक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुलिस ने बोलैरो को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इगलास थानांतर्गत ग्राम ताहरपुर के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अलीगढ़ मार्ग स्थित ग्राम ताहरपुर के निकट ट्रक बेकाबू हो गया, जिसकी वजह से पलट गया। घटना होते ही चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। ट्रक में दरी भरी हुई थी। ट्रक में बैठे नूर हसन (42) पुत्र अहमद नवी निवासी सेफनी जिला रामपुर की मौत हो गई। वहीं, इसके साथी फुरकान पुत्र जानी व फरमान पुत्र मो. अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अलीगढ़ इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जीटी रोड पर दो वाहनों की चपेट में आने से बाइक सवार बच्ची की मौत
अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव सिसरोई के निकट दो वाहनों की चपेट में आने से एक बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी उसकी मां व भाई घायल हो गए। बस व ट्रक दोनो वाहन सड़क किनारे खाई में घुस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में घायल हुए मां बेटे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है।  गांव मारहरा निवासी विपिन कुमार रविवार को अपनी बहन सुमनदेवी व उसके बच्चों को दिल्ली से बाइक द्वारा मारहरा जा रहा था। इसी दौरान थाना अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गांव सिसरौई के निकट लगभग दो बजे एक ट्रक व रोडवेज की बस आपस में ओवर टेक कर रहीं थीं। अचानक बाइक सवार दोनों वाहनों की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार विपिन, बहन व भांजी अम्रता एवं भांजे नकुल, प्रशांत चारों घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार को ले जाते समय रास्ते में 10 वर्षीय अम्रता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बस की खिड़की से निकल रहे हाथ टूटे
अतरौली में कोतवाली के गांव तेवथू के निकट बस की खिड़की से निकल रहे हाथ मैक्स की टक्कर से टूट गए। पीड़ित महिला और बच्चे को गंभीर हालत में अलीगढ़ भर्ती कराया गया है। थाना जवां के गांव मेंमड़ी निवासी महारानी पत्नी रामू सिंह अपनी बहन मोहरश्री पत्नी सतीश के साथ कासगंज मायके जा रही थी। बस में चौमुहां निवासी सुबोध पुत्र शिशुपाल भी था। अतरौली से कासगंज जा रही बस में तीनों लोग सवार थे। सुबोध और मोहरश्री के हाथ खिड़की से बाहर निकल रहे थे कि मैक्स की रगड़ लगने से दोनों के हाथ टूट गए। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed