{"_id":"651ae46c74df2b95cf049043","slug":"three-dengue-patients-found-in-aligarh-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जिले में डेंगू का प्रकोप जारी, मिले तीन मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जिले में डेंगू का प्रकोप जारी, मिले तीन मरीज
Mon, 02 Oct 2023 09:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 09:10 PM IST
सार
डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में देहात में व एसीएमओ डा.रोहित गोयल की अगुवाई में शहर में निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि किस तरह से डेंगू से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अलीगढ़ जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। इसी क्रम में तीन डेंगू मरीज सामने आए हैं। इनमें एक गंगीरी, एक कुलदीप विहार और तीसरा शहर में है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सूचना अपडेट होने पर डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में देहात में व एसीएमओ डा.रोहित गोयल की अगुवाई में शहर में निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि किस तरह से डेंगू से बचा जा सकता है। साथ में जांच, लार्वा निस्तारण, दवा वितरण आदि का काम किया गया।
विज्ञापन