फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three death in road accident

बरातियों से भरी कार को टैंकर ने मारी टक्कर, तीन की मौत

Mon, 10 Feb 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
three death in road accident
रविवार को करीब डेढ़ बजे हाईवे पर भांकरी के पास केमिकल भरे टैंकर ने सड़क किनारे खड़ी बरातियों से भरी तीन कारों व एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में धर्मकांटा संचालक सहित तीन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा समेत बीस बरातियों को चोटें आई हैं। इनमें से गंभीर घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि मामूली रूप से चुटहिल बरातियों का भांकरी के निजी अस्पताल में इलाज हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम कोल भी मौके पर पहुंच गए और घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

हाथरस के कैलाश नगर निवासी नवाब खां के बेटे अनीश की शादी थी। परिवार वाले बरात लेकर बुलंदशहर के खुर्जा मदकौला के लिए बस, कारों से जा रहे थे। बस आगे निकल गई थी। कार सवार दूल्हा अनीश समेत अन्य कारों पर मौजूद लोग पीछे आ रहे अन्य बरातियों का इंतजार करने लगे। कुछ बराती कार से बाहर खड़े होकर बातें कर रहे थे। इसी बीच चेन्नई से केमिकल लेकर नोएडा की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने पहले वैगन आर कार, फिर स्कार्पियो और एक्सयूबी कार को रौंद दिया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। कुछ बराती कार के अंदर थे जो फंस गए थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारों में फंसे बरातियों को बाहर निकाला। इस हादसे में 12 वर्षीय अरमान पुत्र कबीर खान निवासी लोको कालोनी नई आबादी सिविल लाइंस अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को भांकरी स्थित निजी मेडिकल कॉलेज व जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मेडिकल कॉलेज में धर्मकांटा संचालक 44 वर्षीय मुश्ताक पुत्र काले खां निवासी जमालपुर सिविल लाइंस, 12 वर्षीय रिहान पुत्र अब्दुल सलाम हमदर्द नगर जमालपुर सिविल लाइंस को जेएन मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित किया गया। मृतक अरमान दूल्हा अनीश का रिश्ते का भांजा था, जबकि मुश्ताक व रिहान भी दूल्हे के दूर के रिश्तेदार थे। हादसे की सूचना पर एडीएम सिटी राकेश मालपानी, एसडीएम कोल संजीव ओछा, प्रभारी निरीक्षक संजय जायसवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल
दूल्हा अनीश पुत्र नवाब खां निवासी कैलाश नगर हाथरस, इसराइल हाथरस, अनवर, राज हुसैन, फैयाज, सरदार हुसैन, मुस्ताक, शाहिद, रईस्र, इसरत हुसैन, फरियाद लोको कालोनी नई आबादी अलीगढ़, अकील अहमद, इदरीश, असलम, सलाम जमालपुर, वाहिद भमौला, अब्दुल सलाम हमदर्द नगर अलीगढ़, फिरोज, यासीन आगरा, मोहम्मद सारिक नई बस्ती अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed