Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three children burnt in a bonfire in Aligarh

UP: अलीगढ़ में अलाव की आग में जले तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरा एम्स में भर्ती, तीसरे की हालत स्थिर

Tue, 16 Dec 2025 12:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 12:02 PM IST
सार

ठंड से बच्चों को बचाने के लिए मां ने चारपाई के नीचे अलाव जलाकर रख दिया। थोड़ी देर में अलाव की आग चारपाई ने पकड़ ली। जिससे छह माह का बालक अलाव में गिर गया और जिंदा जल गया। 

विज्ञापन
Three children burnt in a bonfire in Aligarh
चारपाई के नीचे परात में रखा अलाव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में देहली गेट थाना क्षेत्र के अशरफपुर जलाल में लोहे की परात में जलाए गए अलाव की चिंगारी से चारपाई में लगी आग से एक छह माह के बच्चे की जलकर मौत हो गई जबकि बगल में लेटीं दो बहनें, पांच साल की तन्नू और तीन वर्ष की मन्नू झुलस गईं। मन्नू को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है। यह घटना सोमवार की शाम पांच बजे की है।

विज्ञापन


अशरफपुर जलाल निवासी प्रताप मजदूरी करके परिवार का पालन करता है। रोज की तरह प्रताप सोमवार की सुबह काम पर गया था। घर पर उसकी पत्नी और तीन बच्चे थे। सोमवार को ठंड ज्यादा थी लिहाजा प्रताप की पत्नी आरती ने लोहे की परात में कुछ लकड़ियां जला लीं। अपने तीनों बच्चों को लेकर पास में ही बैठ गई। शाम को करीब पांच बजे आरती ने  तीनों बच्चों को एक चारपाई पर लिटा दिया और ऊपर से लिहाफ ओढ़ा दिया। बाद में लोहे की परात में जलीं लकड़ियां जब कोयला बन गईं तो परात को उस चारपाई के नीचे रख दिया जिस पर बच्चे लेटे हुए थे। 
विज्ञापन


आरती घर के बाहर परिवार की महिलाओं के साथ बैठ गई। इसी दौरान अचानक कमरे में आग लग गई। हल्ला भी तब मचा जब पास में दुकान करने वाले शमशाद ने प्रताप के घर के कमरे से लपटें उठती देखीं। किसी तरह से कमरे को खोला गया तो वहां धुंआ ही धुंआ था। छह माह का देवांश तो चारपाई जलने से लोहे की परात में गिर गया था। तीनों मासूमों को बाहर निकाला और जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां छह माह के देवांश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तीन साल की मन्नू की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पांच साल की तन्नू को प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी पार्षद के जरिए पुलिस को मिली थी। जिसके बाद जलालपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने  घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही छह महीने के बच्चे के अंतिम संस्कार कर दिया गया था। - मयंक पाठक, सीओ, प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed