फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three cars collided on Rohina Singhpur Overbridge

Aligarh News: ओवरब्रिज के ऊपर टकराईं तीन कारें, कार सवार दंपती और बेटा घायल

Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2025 01:37 AM IST
सार

कारें गांव रोहिना सिंहपुर के ओवरब्रिज के ऊपर से निकल रही थीं, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो कार दोनों कारों में टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे दोनों कारें आपस में भी टकरा गईं।

विज्ञापन
Three cars collided on Rohina Singhpur Overbridge
हादसे के बाद मौके पर मौजूद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

26 मार्च की सुबह करीब 9 बजे जीटी रोड पर गांव रोहिना सिंहपुर स्थित ओवरब्रिज के ऊपर तीन कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसमें एक कार पर मौजूद दंपती और उनका बेटा घायल हुआ है। गनीमत रही कि टकराते ही कारों के एयरबैग खुल गए थे। हादसा होते ही क्षतिग्रस्त कारों के अंदर फंसे लोगों ने चीख-पुकार मचाई। इस पर आसपास के ग्रामीण भागकर पास पहुंचे। पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के विद्यानगर काॅलोनी निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा और मुजफ्फरनगर के रामलीला टीला निवासी अभिनव गोयल पुत्र राजकुमार गोयल अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग कारों पर अलीगढ़ से एटा की ओर जा रहे थे। दोनों कारें गांव रोहिना सिंहपुर के ओवरब्रिज के ऊपर से निकल रही थीं, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो कार दोनों कारों में टक्कर मारते हुए निकल गई।
विज्ञापन


जिससे दोनों कारें आपस में भी टकरा गईं। अकराबाद थाना पुलिस के अनुसार एक कार में मौजूद अभिनव गोयल, उनकी पत्नी रिचा और पुत्र अर्णव घायल हुए हैं। खबर पाकर परिवार वाले आ गए थे, और तीनों को अपने साथ मुजफ्फरनगर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed