फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three arrested including gun stolen from businessman's house

कारोबारी के घर से चोरी बंदूक सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के साक्षी विहार में पिछले माह कारोबारी के घर से चोरी हुई लाइसेंसी बंदूक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल के अनुसार 11 अगस्त को कारोबारी हरिओम शर्मा परिवार सहित रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी में गए थे। इस मामले में सीसीटीवी की मदद से झलकारी नगर देहली गेट के नदीम को गिरफ्तार किया है।चोरी के वाहन सहित किए गिरफ्तारमहानगर की थाना सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी के वाहन सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three arrested including gun stolen from businessman's house

विस्तार

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के साक्षी विहार में पिछले माह कारोबारी के घर से चोरी हुई लाइसेंसी बंदूक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके साथ ही चोरी के जेवरात खरीदने वाला सराफ भी दबोचा गया है। इनसे चोरी गया अन्य माल व नकदी आदि भी बरामद हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल के अनुसार 11 अगस्त को कारोबारी हरिओम शर्मा परिवार सहित रक्षाबंधन पर रिश्तेदारी में गए थे। इसी बीच चोरों ने घर से लाइसेंसी बंदूक, मोबाइल, जेवरात आदि सामान चोरी किया था। इस गिरोह के पीछे लगी पुलिस ने शनिवार को महेशपुर मोड़ के पास से जवां के कपिल उर्फ छोटू, मलिक चौक रोरावर के नरेंद्र को दबोचा। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक के अलावा अन्य माल भी बरामद कराया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जयगंज में सराफे की दुकान चलाने वाले सुदामापुरी सिविल लाइंस के रविशंकर वार्ष्णेय जेवरात बेचना स्वीकारा। इस पर पुलिस ने रविशंकर को भी गिरफ्तार किया और उनसे चोरी के जेवरात के डेढ़ लाख रुपये आदि माल बरामद किया। चोरों ने मार्च माह में कृष्णा नगर में एक अन्य चोरी भी स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के 19 किलो स्क्रैप संग दबोचा
महानगर के देहलीगेट थाना पुलिस ने एडीए की एक कबाड़ दुकान से चोरी की 19 किलो स्क्रैप के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सराय सुल्तानी के मो.नाफिस के स्क्रैप गोदाम से चोरी हुई थी। इस मामले में सीसीटीवी की मदद से झलकारी नगर देहली गेट के नदीम को गिरफ्तार किया है।

चोरी के वाहन सहित किए गिरफ्तार
महानगर की थाना सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी के वाहन सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा के अनुसार बादाम नगर जमालपुर के मोहसिन व हमदर्द नगर के जब्बीर उर्फ जहीर को चोरी के दो वाहनों के साथ दबोचा है। इनसे एक बाइक व एक मोपेड मिली है। इनमें से जब्बीर कबाड़ का काम करता है। वह चोरों चोरी के माल लेकर उसे पुराने वाहनों में बेचता था। इधर, गांधीपार्क पुलिस ने भी एक युवक को चोरी की बाइक सहित दबोचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed