फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   three amu student arrest in ambulance case

एंबुलेंस विवाद में पूर्व एएमयू छात्र सहित तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
three amu student arrest in ambulance case
जेएन मेडिकल कालेज के पास संचालित एंबुलेंसों से रंगदारी वसूली के मामले में लोगों को रविवार को सिविल लाइंस पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक एएमयू का पूर्व छात्र है। तीनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक, पिछले दिनों जेएन मेडिकल कालेज के पास एंबुलेंस चालक से रंगदारी मामले में एएमयू के पूर्व छात्र आमिर चौधरी पुत्र यूसुफ खां निवासी हमदर्द नगर डी, जमालपुर व उसके साथी शाहजी उर्फ शैजी पुत्र अहमद नबी उर्फ दर्शन खां निवासी बी-17 अलहमद अपार्टमेंट सर सैय्यद नगर, हसीब खां पुत्र बरकत उल्ला खां निवासी 4/707 सर सैय्यद नगर के खिलाफ अदनान पुत्र इदरीस खां निवासी मौलाना आजाद ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

रविवार को आरोपियों को मेडिकल कालेज रोड के पास से दबोचा गया। इनके पास से एक पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस .32 बोर, एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस 315 बोर व दो जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया। तीनों पर आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मेडिकल चौकी इंचार्ज निजामुद्दीन, सिपाही शिमाल अहमद, सालिम हुसैन व सुरेश सिंह शामिल रहे। इनके अलावा जीआरपी लाइन बैरक के पास से कल्लुआ आसिफ उर्फ रईस निवासी कठपुला को 230 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed