{"_id":"680fd9e4dbbe955dca0f974d","slug":"three-accused-including-woman-sent-to-jail-aligarh-news-c-116-1-sali1010-102880-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जानलेवा हमले में एक महिला सहित तीन लोगों को पकड़ा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जानलेवा हमले में एक महिला सहित तीन लोगों को पकड़ा, भेजा जेल
Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:11 AM IST
सार
3 फरवरी को चंद्रपाल पर फायरिंग की गई थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। पीड़ित की पत्नी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में महिला समेत तीन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जेल भेजा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
फरवरी माह में ग्राम हस्तपुर निवासी चंद्रपाल पर जानलेवा हमले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को पकड़ा है। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
3 फरवरी को चंद्रपाल पर फायरिंग की गई थी, जिसमें वह घायल हो गए थे। पीड़ित की पत्नी ने मामले में बच्चू, राजकुमारी पुत्री वीरेंद्र, देवकी पत्नी रिंकू, बबलू पुत्र बुद्धसेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ अतरौली सर्जना सिंह घटना की जांच कर रही हैं। पुलिस ने जांच के दौरान मामले में प्रेम कुमार निवासी नगला हीरा सिंह मेंडू थाना हाथरस जंक्शन, विवेक निवासी ग्राम सोगना थाना हाथरस गेट और पिंकी पत्नी अमित निवासी हस्तपुर को दोषी पाया।
विज्ञापन
सीओ अतरौली के अनुसार पिंकी का पति अमित कुमार दुष्कर्म के आरोप में जेल में है। उसकी जमानत नहीं हो पा रही है। पति से जेल में मुलाकात के दौरान पिंकी की अन्य दोनों आरोपियों से मुलाकात हुई थी। पिंकी ने ही इन आरोपियों के साथ मिलकर चंद्रपाल को जान से मारने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन