{"_id":"6421c99b91626f566309f1b4","slug":"threat-of-miscreants-girl-student-stopped-going-to-college-got-threat-of-throwing-acid-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मनचलों की धमकी से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, मिली तेजाब फेंकने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मनचलों की धमकी से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा, मिली तेजाब फेंकने की धमकी
Mon, 27 Mar 2023 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:22 PM IST
सार
छात्रा अलीगढ़ के ही कॉलेज से एमए कर रही है। इलाके का एक युवक व उसके कुछ साथी लगातार परेशान कर रहे हैं। 13 मार्च को वह बाजार में सब्जी खरीद रही थी। तभी उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए छेडख़ानी की। विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन
छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के देहली गेट क्षेत्र की एक स्नातकोत्तर छात्रा को शोहदे ने तेजाब के हमला कर झुलसाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद से छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। इस मामले में सोमवार को एसएसपी से शिकायत की गई, जिस पर थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि वह शहर के ही कॉलेज से एमए कर रही है। इलाके का एक युवक व उसके कुछ साथी लगातार परेशान कर रहे हैं। 13 मार्च को वह बाजार में सब्जी खरीद रही थी। तभी उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए छेडख़ानी की। विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।
विज्ञापन
उस घटना के बाद से उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया है। थाना पुलिस को भी तहरीर दे दी। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस को निर्देशित किया है। सीओ ने बताया कि तथ्यों की जांच की जा रही है। उसी आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन