{"_id":"620d52ad539a38770f2eef5b","slug":"those-driving-by-registering-duplicate-numbers-on-vehicles-will-be-jailed-ssp-city-office-news-ali285317486","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों पर डुप्लीकेट नंबर दर्ज कर चलाने वालों को होगी जेल : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों पर डुप्लीकेट नंबर दर्ज कर चलाने वालों को होगी जेल : एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा है कि शहर में वाहनों पर डुप्लीकेट नंबर दर्ज कर चलाने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला नियंत्रण कक्ष व यूपी-112 के भवन के आधुनिकीकरण के साथ ही कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग कक्ष की स्थापना की जाएगी।
एसएसपी ने बुधवार को नगर नियंत्रण, जिला नियंत्रण व कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की समीक्षा कर परिसर की साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया। शहर में जाम, कानून व्यवस्था, अपराध आदि से जुड़ी शिकायतों को शीघ्र प्रसारित करने एवं पीआरवी वाहनों का क्विक रेस्पांस टाइम कम कर शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीआरवी वाहनों पर नियुक्त कर्मचाररियों को प्रशिक्षण दिलाकर उनके कौशल विकास, पीड़ित के साथ व्यवहार, घटना की सूचना पर तत्काल पहुंचकर पीड़ित की मदद करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पीआरवी वाहनों पर नियुक्त कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर सराफा बाजार, बैंक, एटीएम एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास गाड़ियों की चार्ट बनाकर पेट्रोलिंग करने व यातायात निरीक्षक को पीआरवी वाहनों में होने वाली कमियों को जल्द दुरुस्त कराने को कहा।